लुटेरों का आखिरी दांव पड़ा भारी, मां की चेन  छीनते ही बाइक के पीछे दौड़ पड़ी बेटी

लुटेरों का आखिरी दांव पड़ा भारी, मां की चेन छीनते ही बाइक के पीछे दौड़ पड़ी बेटी

Published : Nov 30, 2019, 07:12 PM IST

यह CCT फुटेज महाराष्ट्र के पुणे का है। बाइक सवार दो लुटेरे लंबे समय से कानून को ठेंगा दिखाकर लूटपाट कर रहे थे। लेकिन एक बेटी के सामने उसकी मां को लूटना भारी पड़ गया।

पुणे(महाराष्ट्र). दो बदमाश लंबे समय से महिलाओं का 'सुख-चेन' छीन रहे थे। लेकिन एक महिला की चेन लूटना उनके लिए भारी पड़ गया। मामला पिंपरी चिंचवड़ का है। हुआ यूं कि बाइक सवार दो बदमाश तुकाराम माने(21) और हनुमंत मोटे(20)  एक महिला की चेन लूटकर भागने लगे। यह देखकर महिला की बेटी बाइक के पीछे दौड़ पड़ी। इससे बदमाश घबरा गए। हालांकि बदमाश वहां से भागने में सफल रहे। इस बीच लड़की ने सूझबूझ दिखाई और तुरंत पुलिस को बदमाशों के बारे में बताया। सांगवी ट्रैफिक पुलिस ने फौरन सीसीसीटीवी की मॉनिटरिंग शुरू की। आखिरकार बदमाश कुछ दूरी पर ही पकड़ लिए गए। पुलिस ने बदमाशों के पास से 15 तोला सोना और बाइक सहित करीब 7 लाख रुपए का सामान बरामद किया है। दोनों बदमाश हिंजवाड़ी, चिखली, चिंचवड़ और वाकड़ सहित कई इलाकों में आतंक मचाए हुए थे। लेकिन एक बेटी के सामने उसकी मां को लूटना आखिरी दांव साबित हुआ।

05:55पिता ने उजाड़ा बेटी का संसार: प्रेमी की लाश के साथ शादी करने वाली लड़की की झकझोर देने वाली कहानी
08:49महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा दावा, दिल्ली ब्लास्ट के पीछे पाकिस्तान!
02:13India Pakistan Match का सबसे अनोखा विरोध, कहीं TV पर चला बैट तो कहीं पैर से कुचला
03:51Anant Chaturdashi 2025: Lalbaugcha Raja से लेकर रंगारेड्डी तक... हर जगह दिखी गणेश विसर्जन की धूम
02:26Lalbaugcha Raja : Ganesh Chaturthi पर भक्तों के दिलों को छू गया बप्पा का ये रूप, उमड़ी भीड़
05:56Maharashtra Flood : गोदावरी नदी में सैलाब से बिगड़ गए हालात, मंजर देख सिहर उठे लोग
04:01Mumbai में बारिश के बाद समंदर में उफान, Juhu Beach से दूर रहने की सलाह
03:07Mumbai '26/7' की सबसे विनाशकारी बाढ़, आधे दिन में हुई 2 महीने जितनी बारिश, 20 साल बाद भी यादें ताजा
03:05Mumbai Rain: एयरपोर्ट डूबा! रनवे पर घुटने तक पानी, कई फ्लाइट कैंसिल, पैसेंजर की बढ़ी मुसीबतें
04:59Mumbai Rains : मायानगरी में जारी बारिश का तांडव, मुंबई का हाल हुआ 'बेहाल'