महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव रुझान से बांग्लादेश दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में

महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव रुझान से बांग्लादेश दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में

Published : Oct 24, 2019, 07:01 PM IST

दो राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के रुझानों में महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है

वीडियो डेस्क। दो राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे/रुझानों में महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है। गठबंधन की 159 सीटों पर बढ़त है। हरियाणा में भाजपा 38 और कांग्रेस को 33 सीटों पर आगे है। लेकिन, 10 महीने पहले जननायक जनशक्ति पार्टी (जजपा) बनाने वाले दुष्यंत चौटाला किंगमेकर बनते नजर आ रहे हैं। जजपा के खाते में 10 सीटें जाती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, दोनों ही राज्यों में भाजपा को करीब 35 सीटों का घाटा होता दिख रहा है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझान आने शुरू हो गए हैं। पिछली बार 15 सीटों तक सिमटी कांग्रेस को इस बार 35 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। रुझानों के विश्लेषण से पता चलता है कि कांग्रेस को इस बार सबसे ज्यादा फायदा राज्य के जाटलैंड और ग्रामीण इलाकों से हुआ है। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 और हरियाणा की 90 सीटों पर हुए चुनाव नतीजों के रुझान आना शुरू हो गए हैं। इसी बीच, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, “मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा के साथ 50-50 फॉर्मूले तय हुआ था। हमारा पक्ष साफ है कि इस फॉर्मूले पर अमल किया जाए। इसमें बड़े भाई और छोटे भाई की कोई बात नहीं है। अब समय आ गया है जो भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ तय हुआ था उसको आज लागू करने का.

05:57दिग्विजय सिंह ने PM मोदी की पुरानी तस्वीर क्यों शेयर की?
03:1331 दिसंबर तक ये 4 काम जरूर करें, वरना होगा बड़ा नुकसान!
06:33ओडिशा में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन | क्या हुआ 1 करोड़ के इनामी Ganesh Uike के साथ?
03:3127 दिसंबर सुबह की बड़ी खबरें: PM मोदी का बड़ा प्लान, उत्तर भारत में आफ़त की ठंड
03:5160 के हुए Salman Khan… लेकिन इंडस्ट्री क्यों हुई इमोशनल?
05:08रेल का किराया बढ़ा, लेकिन सुविधाएं कहां हैं? यात्रियों का गुस्सा
03:02सड़क पर उतरीं महिलाएं | कुलदीप सेंगर की सजा स्थगित, BJP पर आरोप
06:55Subedar Surjeet Singh Antim Sanskar: 13 साल के बेटे ने दी बलिदानी सूबेदार सुरजीत को मुखाग्नि
03:23आधी रात चौमूं में क्या हुआ? मस्जिद विवाद के बाद बवाल
03:12महंगा हुआ Train किराया: Railways ने बढ़ाया किराया, भड़क गए यात्री | Indian Railways Fare Hike