हथिनी के बाद गौ माता के साथ ज्यादती, गर्भवती गाय को खिलाया बम, उड़ गया जबड़ा

हथिनी के बाद गौ माता के साथ ज्यादती, गर्भवती गाय को खिलाया बम, उड़ गया जबड़ा

Published : Jun 07, 2020, 07:49 PM IST

केरल में गर्भवती हथिनी को विस्फोटक खिलाने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि अब हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में गर्भवती गाय के साथ अमानीय घटना किए जाने का मामला सामने आया है। कुछ शरारती तत्वों ने गाय को खाने के सामान के साथ विस्फोटक पदार्थ खिला दिया


वीडियो डेस्क। केरल में गर्भवती हथिनी को विस्फोटक खिलाने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि अब हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में गर्भवती गाय के साथ अमानीय घटना किए जाने का मामला सामने आया है। कुछ शरारती तत्वों ने गाय को खाने के सामान के साथ विस्फोटक पदार्थ खिला दिया जिससे उसका जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गाय के मालिक ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।मामला झंडूता इलाके का है। बताया जा रहा है कि एक खेत में चरने के दौरान एक गर्भवती गाय के मुंह में विस्फोट हुआ और उससे उसका जबड़ा उड़ गया। गाय को लगी चोट का वीडियो बनाकर उसके मालिक ने शासन-प्रशासन से मदद मांगी है। वीडियो में गाय का विस्फोटक से उड़ा जबड़ा नजर आ रहा है।

गाय के मालिक ने की कार्रवाई की मांग
गाय के मालिक गुरदयाल ने कहा कि ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ आपराधिक धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। गुरदयाल का आरोप है कि यह हरकत उनके पड़ोसी नंदलाल ने की है। गाय को विस्फोटक खिलाकर वह भाग गया है।
पुलिस ने दर्ज किया केस
स्थानीय पुलिस का कहना है कि घटना दस दिन पुरानी है। गुरदयाल की शिकायत के आधार पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जा चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

06:28Israel-Iran News: 'मरने वाला खामेनेई हमारा आका नहीं था', इस मुस्लिम ने उड़ा दी मुसलमानों की धज्जियां
04:11PM Modi on Israel Iran War : इजरायल ईरान युद्ध पर क्या है भारत का स्टैंड, आ गया मोदी का बयान!
05:55NCERT Textbook Row: 'पढ़ा ही क्यों रहे हो', SC के 3 वकीलों ने क्या बताया...
05:11Galgotias University Robot Video : क्या Neha Singh की गई नौकरी, यूनिवर्सिटी ने क्या कहा?
03:26Bharat Bandh : बैंक, बाजार और क्या-क्या रहेगा बंद? क्या पड़ेगा असर
15:03Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!
03:27राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
24:59Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह
03:09असम, बंगाल, केरल और... 4 चुनावी राज्यों को मोदी सरकार के बजट में क्या मिला?
09:24SC on UGC Regulations : 'मान लिया था जनरल कैटेगरी के बच्चे अपराधी हैं' UGC पर 'सुप्रीम' रोक'