Howdy Modi: 22 सितंबर को दुनिया देखेगी भारत का दम

Howdy Modi: 22 सितंबर को दुनिया देखेगी भारत का दम

Published : Sep 16, 2019, 04:39 PM ISTUpdated : Sep 16, 2019, 04:45 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को यह साफ कर दिया कि वे 22 सितंबर को होने वाले ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल रहेंगे। यह पहला मौका होगा जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में शामिल होगा। 

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को यह साफ कर दिया कि वे 22 सितंबर को होने वाले ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल रहेंगे। यह पहला मौका होगा जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में शामिल होगा। मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने से पहले हाउडी मोदी के अलावा अमेरिकी कंपनियों के सीईओ के साथ राउंडटेबल मीटिंग भी करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई दिल्ली और वॉशिंगटन के अफसर ट्रम्प के दोनों या कम से कम किसी एक इवेंट में पहुंचने की संभावनाएं तलाश रहे हैं। हाउडी मोदी इवेंट के लिए अब तक 50 हजार से ज्यादा लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। हाउडी का मतलब होता है, हाउ डू यू डू? (आप कैसे हैं?)

ट्रम्प के हाउडी मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने पर मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति ट्रम्प ह्यूस्टन में हमारे साथ रहेंगे। यह फैसला भारत-अमेरिका के रिश्ते की मजबूती दिखाता है। इससे यह भी पता चलता है कि भारतीय समुदाय का अमेरिकी समाज और वहां की अर्थव्यवस्था में खासा योगदान है। कार्यक्रम में भारतीय समुदाय ट्रम्प का शानदार स्वागत करेगा।’’

मोदी 21 सितंबर को अमेरिका दौरे पर रवाना हो सकते हैं। इसके बाद वे सबसे पहले ह्यूस्टन पहुंचेंगे। 23 से 27 सितंबर तक प्रधानमंत्री यूएन महासभा में हिस्सा लेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों के अधिकारी इस मौके की अहमियत को देखते हुए मोदी और ट्रम्प के बीच वॉशिंगटन में एक बैठक आयोजित करने पर विचार कर रहे हैं। 25 और 26 सितंबर को ट्रम्प-मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता की संभावनाओं को देखा जा रहा है।

2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित मेडिसन स्कवेर गार्डन में एनआरआई समुदाय को संबोधित किया था। इस दौरान कई अमेरिकी सांसदों ने मोदी के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस बार भी कुछ सांसदों मोदी के साथ अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे।

यह तीसरा मौका है जब मोदी अमेरिका में इतनी बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। मई में दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का यह पहला अमेरिका दौरा होगा। उनके पहले दो इवेंट 2014 में न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वेयर गार्डन और 2016 में सिलिकॉन वेली में हो चुके हैं। इन कार्यक्रमों में 20 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे।

06:28Israel-Iran News: 'मरने वाला खामेनेई हमारा आका नहीं था', इस मुस्लिम ने उड़ा दी मुसलमानों की धज्जियां
04:11PM Modi on Israel Iran War : इजरायल ईरान युद्ध पर क्या है भारत का स्टैंड, आ गया मोदी का बयान!
05:55NCERT Textbook Row: 'पढ़ा ही क्यों रहे हो', SC के 3 वकीलों ने क्या बताया...
05:11Galgotias University Robot Video : क्या Neha Singh की गई नौकरी, यूनिवर्सिटी ने क्या कहा?
03:26Bharat Bandh : बैंक, बाजार और क्या-क्या रहेगा बंद? क्या पड़ेगा असर
15:03Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!
03:27राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
24:59Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह
03:09असम, बंगाल, केरल और... 4 चुनावी राज्यों को मोदी सरकार के बजट में क्या मिला?
09:24SC on UGC Regulations : 'मान लिया था जनरल कैटेगरी के बच्चे अपराधी हैं' UGC पर 'सुप्रीम' रोक'