Indian Railway की सुपर वासुकी: 295 बोगियों को देखिए कैसे खींच रहा 6 इंजन, रफ्तार भी देखने लायक

Indian Railway की सुपर वासुकी: 295 बोगियों को देखिए कैसे खींच रहा 6 इंजन, रफ्तार भी देखने लायक

Published : Aug 16, 2022, 09:54 PM ISTUpdated : Aug 18, 2022, 03:29 PM IST

Super Vasuki-longest freight train: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दोपहर 1:50 बजे कोरबा से मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाई। ट्रेन ने 267 किमी की दूरी तय करने के लिए 11 घंटे 20 मिनट में अपनी यात्रा पूरी की।
 

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर सुपर वासुकी स्पेशल फ्रेट ट्रेन की सफल टेस्टिंग की है। स्पेशल ट्रेन- छत्तीसगढ़ के कोरबा और नागपुर के राजनांदगांव के बीच चलाई गई। एक इंजन ने फर्राटे के साथ 295 वैगन्स को लेकर करीब  267 किलोमीटर की यात्रा तय की है। मालगाड़ियों के पांच रैक को मिलाकर स्पेशल टेस्ट रन 'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह का हिस्सा था। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दोपहर 1:50 बजे कोरबा से मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाई। ट्रेन ने 267 किमी की दूरी तय करने के लिए 11 घंटे 20 मिनट में अपनी यात्रा पूरी की।

यह रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली अब तक की सबसे भारी और सबसे लंबी मालगाड़ी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छत्तीसगढ़ के कोठारी रोड स्टेशन को पार करते हुए ट्रेन का एक वीडियो साझा किया। एक स्टेशन को पार करने में ट्रेन को लगभग चार मिनट का समय लगा।

अधिकारियों के अनुसार, सुपर वासुकी द्वारा ले जाया गया भार एक पूरे दिन के लिए 3000 मेगावाट बिजली संयंत्र संचालित करने के लिए पर्याप्त था। ट्रेन की क्षमता मौजूदा रेलवे रेक (प्रत्येक में 100 टन वाली 90 कारें) की तीन गुना थी, जो एक यात्रा में लगभग 9,000 टन कोयला ले जाती है।

अधिकारियों ने कहा कि रेलवे का इरादा अधिक लंबी मालगाड़ियों का उपयोग करने का है। इससे विशेष रूप से बिजली स्टेशनों की ईंधन की कमी को रोका जा सकता है। उस समय और उपयोगी साबित होगा जब कोयले की डिमांड पीक सीजन में सबसे अधिक होती है। इस साल की शुरुआत में, देश को कोयले की कमी के कारण गंभीर बिजली संकट का सामना करना पड़ा था।
 

03:03TMC के पार्टी ऑफिस के खुलने पर मचा हड़कंप, जॉब कार्ड देख हक्के-बक्के रह गए लोग
07:03Cockroach Janta Party से टेंशन में BJP की सहयोगी TDP, युवाओं के गुस्से पर दे डाला बयान! CJP
03:03'अरे आप है कौन...' Humayun Kabir के बयान से क्यों भड़क गई Priyanka Tibrewal
04:08Kolkata में Park Street में हंगामे वाली जगह पहुंचे CM Suvendu Adhikari, दे दिया दो टूक अल्टीमेटम
03:18'अब बदल गया पूरा माहौल...' कोलकाता में Abhishek Banerjee के घर के बाहर क्या बोले लोग?
14:08West Bengal Election : भवानीपुर में चुनाव के बीच भयानक बवाल, शुभेंदु अधिकारी बोले- पीटो...
09:18SCO रक्षा मंत्रियों के सामने Rajnath Singh ने बताया भारत का एजेंडा, अमेरिका को लिया आड़े हाथों...
03:14Jyotiraditya Scindia : 'पॉकेट में प्याज' सिंधिया ने बताया प्रचंड गर्मी से बचने का गजब फॉर्मूला!
05:43AAP संसदीय दल में टूट! 2 तिहाई सांसदों के साथ Raghav Chadha ने उठा लिया बड़ा कदम
05:37Murshidabad Violence : वोटिंग के बीच मुर्शिदाबाद में भयानक बवाल, नजारा देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे