पाकिस्तान नहीं आ रहा बाज, बड़ी साजिश भारतीय सेना ने की नाकाम

पाकिस्तान नहीं आ रहा बाज, बड़ी साजिश भारतीय सेना ने की नाकाम

Published : Jun 09, 2020, 03:40 PM IST

जम्मू और कश्मीर में रोड ओपनिंग पार्टी के कर्मियों को बारामूला-हंदवाड़ा राजमार्ग के किनारे एक बाग में एक संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिली। घटनास्थल पर सेना का बम डिस्पोजल स्क्वॉड पहुंचा। पूरे इलाके की सर्चिंग की गई। भारतीय सेना के बम निरोधक दस्ते ने उरी सेक्टर के नववा गांव में पाकिस्तान द्वारा संदिग्ध विस्फोटक सामग्री कि खोज कर निरस्त कर दिया है। उत्तरी कश्मीर में सुरक्षाबलों की रोड ओपनिंग पार्टी ने बारामुला हंदवाड़ा मार्ग पर लाडूरा रफियाबाद के निकट आतंकियों द्वारा लगाई गई एक शक्तिशाली आईईडी का पता लगाया । 

वीडियो डेस्क। जम्मू और कश्मीर में रोड ओपनिंग पार्टी के कर्मियों को बारामूला-हंदवाड़ा राजमार्ग के किनारे एक बाग में एक संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिली। घटनास्थल पर सेना का बम डिस्पोजल स्क्वॉड पहुंचा। पूरे इलाके की सर्चिंग की गई। भारतीय सेना के बम निरोधक दस्ते ने उरी सेक्टर के नववा गांव में पाकिस्तान द्वारा संदिग्ध विस्फोटक सामग्री कि खोज कर निरस्त कर दिया है। उत्तरी कश्मीर में सुरक्षाबलों की रोड ओपनिंग पार्टी ने बारामुला हंदवाड़ा मार्ग पर लाडूरा रफियाबाद के निकट आतंकियों द्वारा लगाई गई एक शक्तिशाली आईईडी का पता लगाया । भारतीय सेना के जवानों ने जिले के बालाकोट सेक्टर में पाक सेना द्वारा दागे गए दो मोर्टार शेल जो फटे नहीं थे और लोगों के घरों के आसपास गिरे हुए थे, उन्हें उठाकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाकर निष्क्रिय कर दिया। क्षेत्र के लोगों ने सेना के जवानों व अधिकारियों को बताया था कि हम लोगों के घरों के पास दो जिंदा 120 एमएम के मोर्टार शेल पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही सेना के जवान व अधिकारी बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पहले बम निरोधक दस्ते के जवानों ने इन दोनों मोर्टार शेलों को लोगों के घरों से उठाकर सुरक्षित स्थान पर लाया और उसके बाद दोनों को निष्क्रिय कर दिया। इसके बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली। अगर कोई भी व्यक्ति इन मोर्टार शेलों के साथ छेड़छाड़ करता तो इनमें विस्फोट हो सकता था और इससे काफी नुकसान हो सकता था। स्थानीय लोगों ने सेना द्वारा किए गए इस कार्य की काफी सराहना की।


पाकिस्तान मानता नहीं, पुंछ और उड़ी में पाक गोलाबारी
पुंछ जिले के मनकोटे सेक्टर में मंगलवार सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर जबरदस्त गोलाबारी की गई। सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान ने मोर्टार और छोटे हथियारों से फायरिंग की।एलओसी के उस पार से पाकिस्तानी सेना भारत के उरी सेक्टर के रिहायशी इलाकों में अंधाधुंध गोलाबारी कर रही है।

04:45LPG Shortage: भोपाल होटल मालिक ने निकाला LPG सिलेंडर का सॉलिड जुगाड़, कहा- किसी को भूखा नहीं जाने देंगे
05:27LPG Cylinder Crisis : गैस के लिए लगी लंबी-लंबी लाइन, क्या आने वाला है बड़ा संकट?
02:17Iran Israel War : 'कोई मदद नहीं, गिर रहे ड्रोन' दुबई से आए शख्स ने बताई आंखो देखी
06:17Dubai News: 'हर वक्त अलर्ट का खौफ', भारत पहुंचे पैसेंजर्स की अलग-अलग बातें...
06:28Israel-Iran News: 'मरने वाला खामेनेई हमारा आका नहीं था', इस मुस्लिम ने उड़ा दी मुसलमानों की धज्जियां
04:11PM Modi on Israel Iran War : इजरायल ईरान युद्ध पर क्या है भारत का स्टैंड, आ गया मोदी का बयान!
05:55NCERT Textbook Row: 'पढ़ा ही क्यों रहे हो', SC के 3 वकीलों ने क्या बताया...
05:11Galgotias University Robot Video : क्या Neha Singh की गई नौकरी, यूनिवर्सिटी ने क्या कहा?
03:26Bharat Bandh : बैंक, बाजार और क्या-क्या रहेगा बंद? क्या पड़ेगा असर
15:03Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!