15 जून के बाद देश में लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन?  वायरल हो रहे इस मैसेज की जानें सच्चाई

15 जून के बाद देश में लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन? वायरल हो रहे इस मैसेज की जानें सच्चाई

Published : Jun 12, 2020, 11:27 AM IST

देश में दो महीने से ज्यादा वक्त तक लॉकडाउन लागू होने के बाद केंद्र सरकार ने रियायत देने का सिलसिला शुरू किया है। इसी कड़ी में अनलॉक 1.0 लागू किया गया है। इस दौरान जिंदगी से सीधे जुड़ी सभी चीजों को सरकार धीरे-धीरे रियायत देती जा रही है। हालांकि अनलॉक 1.0 में कई राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या दोबारा बढ़ने लगी है। इस बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मैसेज जमकर वायरल हो रहा है जिसमें 15 जून से देश में दोबारा संपूर्ण लॉकडाउन किए जाने की बात कही जा रही है। इस मैसेज के वायरल होने के बाद कई लोगों में घबराहट पैदा हो गई है।  हालांकि प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इस मैसेज को लेकर अब स्थिति साफ की है।

वीडियो डेस्क। देश में दो महीने से ज्यादा वक्त तक लॉकडाउन लागू होने के बाद केंद्र सरकार ने रियायत देने का सिलसिला शुरू किया है। इसी कड़ी में अनलॉक 1.0 लागू किया गया है। इस दौरान जिंदगी से सीधे जुड़ी सभी चीजों को सरकार धीरे-धीरे रियायत देती जा रही है। हालांकि अनलॉक 1.0 में कई राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या दोबारा बढ़ने लगी है। इस बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मैसेज जमकर वायरल हो रहा है जिसमें 15 जून से देश में दोबारा संपूर्ण लॉकडाउन किए जाने की बात कही जा रही है। इस मैसेज के वायरल होने के बाद कई लोगों में घबराहट पैदा हो गई है।  हालांकि प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इस मैसेज को लेकर अब स्थिति साफ की है।

PIB ने बताई मैसेज की सच्चाई
प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो  द्वारा एक ट्वीट जारी किया गया है जिसमें वायरल हो रहे इस मैसेज को फर्जी बताया गया है। पीआईबी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही एक फोटो में दावा किया जा रहा है कि गृह मंत्रालय द्वारा ट्रेन और हवाई यात्रा पर प्रतिबंध के साथ 15 जून से देश में फिर से पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जा सकता है। फेक न्यूज़ फैलाने वाली ऐसी भ्रामक फोटो से सावधान रहें।'

फेक मैसेज पर हो सकता है मामला दर्ज
देश इस वक्त बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा है। कोरोना संक्रमण की वजह से जिंदगी की रफ्तार थम सी गई है। ऐसे में कुछ असामाजिक तत्व इस कठिन वक्त में भी अफवाहें फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में 15 जून से संपूर्ण लॉकडाउन का फर्जी मैसेज वायरल किया जा रहा है। इस तरह का फर्जी मैसेज वायरल करना कानूनन अपराध है और इस मैसेज को वायरल करने और इसे फॉर्वर्ड करने वाले लोगों को पुलिस आरोपी बनाकर साइबर अपराध के तहत मामला दर्ज कर सकती है।

03:23LPG Cylinder Crisis : Loksabha शुरू होते ही विपक्ष ने काटा हंगामा, भड़क गए स्पीकर Om Birla
04:45LPG Shortage: भोपाल होटल मालिक ने निकाला LPG सिलेंडर का सॉलिड जुगाड़, कहा- किसी को भूखा नहीं जाने देंगे
05:27LPG Cylinder Crisis : गैस के लिए लगी लंबी-लंबी लाइन, क्या आने वाला है बड़ा संकट?
02:17Iran Israel War : 'कोई मदद नहीं, गिर रहे ड्रोन' दुबई से आए शख्स ने बताई आंखो देखी
06:17Dubai News: 'हर वक्त अलर्ट का खौफ', भारत पहुंचे पैसेंजर्स की अलग-अलग बातें...
06:28Israel-Iran News: 'मरने वाला खामेनेई हमारा आका नहीं था', इस मुस्लिम ने उड़ा दी मुसलमानों की धज्जियां
04:11PM Modi on Israel Iran War : इजरायल ईरान युद्ध पर क्या है भारत का स्टैंड, आ गया मोदी का बयान!
05:55NCERT Textbook Row: 'पढ़ा ही क्यों रहे हो', SC के 3 वकीलों ने क्या बताया...
05:11Galgotias University Robot Video : क्या Neha Singh की गई नौकरी, यूनिवर्सिटी ने क्या कहा?
03:26Bharat Bandh : बैंक, बाजार और क्या-क्या रहेगा बंद? क्या पड़ेगा असर