'ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई कोई मौत', इस विवाद पर क्या बोले पद्मश्री डॉ संजीव बगई?

'ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई कोई मौत', इस विवाद पर क्या बोले पद्मश्री डॉ संजीव बगई?

Published : Jul 21, 2021, 01:46 PM IST

वीडियो डेस्क। केंद्र सरकार का दावा है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से एक भी मौत नहीं हुई। हालांकि, केंद्र सरकार ने यह माना है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की डिमांड काफी बढ़ गई थी। 

वीडियो डेस्क। केंद्र सरकार का दावा है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से एक भी मौत नहीं हुई। हालांकि, केंद्र सरकार ने यह माना है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की डिमांड काफी बढ़ गई थी। दरअसल कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने सरकार से पूछा था कि क्या यह सच है कि Covid-19 की दूसरी लहर में कई सारे कोरोना मरीज सड़क पर और अस्पताल में इसलिए मर गए क्योंकि ऑक्सीजन की किल्लत थी? इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री भारती प्रवीण पवार ने इस सवाल के लिखित उत्तर में बताया कि 'स्वास्थ्य राज्य का विषय है। सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना के दौरान हुई मौतों के बारे में सूचित करने के लिए गाइडलाइंस दिये गये थे। किसा भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की रिपोर्ट में यह नहीं कहा गया है कि किसी की मौत ऑक्सीजन की कमी से हुई है।' अब ऑक्सीजन के विवाद को लेकर पद्मश्री संजीव बगई ने अपनी राय दी है। उन्होंने कहा है कि राज्यों को कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मरीजों को जिन जिन परेशानियों का सामाना करना पड़ा उसकी रिपोर्ट केंद्र को भेजे। एक कोरोना मरीज को बेड कैसे मिला, लाइन में कितना देर खड़ा रहना पड़ा, ऑक्सीजन कब मिली, कौन सी दवाएं और ड्रग्स दिए गए। मरीज से जुड़ी हर जानकारी केंद्र को भेजनी चाहिए। 
 

03:05क्या Amit Shah करेंगे Abhishek और Mamata Banerjee की मदद? कितना असर दिखाएगा TMC का मेल
03:03TMC के पार्टी ऑफिस के खुलने पर मचा हड़कंप, जॉब कार्ड देख हक्के-बक्के रह गए लोग
07:03Cockroach Janta Party से टेंशन में BJP की सहयोगी TDP, युवाओं के गुस्से पर दे डाला बयान! CJP
03:03'अरे आप है कौन...' Humayun Kabir के बयान से क्यों भड़क गई Priyanka Tibrewal
04:08Kolkata में Park Street में हंगामे वाली जगह पहुंचे CM Suvendu Adhikari, दे दिया दो टूक अल्टीमेटम
03:18'अब बदल गया पूरा माहौल...' कोलकाता में Abhishek Banerjee के घर के बाहर क्या बोले लोग?
14:08West Bengal Election : भवानीपुर में चुनाव के बीच भयानक बवाल, शुभेंदु अधिकारी बोले- पीटो...
09:18SCO रक्षा मंत्रियों के सामने Rajnath Singh ने बताया भारत का एजेंडा, अमेरिका को लिया आड़े हाथों...
03:14Jyotiraditya Scindia : 'पॉकेट में प्याज' सिंधिया ने बताया प्रचंड गर्मी से बचने का गजब फॉर्मूला!
05:43AAP संसदीय दल में टूट! 2 तिहाई सांसदों के साथ Raghav Chadha ने उठा लिया बड़ा कदम