प्याज के साथ आलू के दाम बढ़ने से परेशान हुए लोग, सरकार ने कहा 10 दिन में घट जाएंगी कीमतें

प्याज के साथ आलू के दाम बढ़ने से परेशान हुए लोग, सरकार ने कहा 10 दिन में घट जाएंगी कीमतें

Published : Dec 19, 2019, 09:06 PM IST

दिल्ली में सिर्फ प्याज ही नहीं, आलू और अन्य सब्जियों की खुदरा कीमतों में भी तेजी आई है। व्यापारियों का कहना है कि हाल ही में हुई सर्दियों की बारिश ने कुछ फसलों को नुकसान पहुंचाया है।
 

दिल्ली में सिर्फ प्याज ही नहीं, आलू और अन्य सब्जियों की खुदरा कीमतों में भी तेजी आई है। व्यापारियों का कहना है कि हाल ही में हुई सर्दियों की बारिश ने कुछ फसलों को नुकसान पहुंचाया है।

आलू की कीमतों में 75 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कोलकाता में आलू की कीमतों में दोगुनी और अन्य प्रमुख शहरों में भी पिछले साल की तुलना में कीमतों में तेज वृद्धि देखी गई है। हालांकि, सरकारी सूत्रों ने कहा कि आलू की कीमतें अगले 10 दिनों में घट जाएंगी, क्योंकि पिछले कुछ दिनों में ताजा आपूर्ति में काफी वृद्धि हुई है।

फिलहाल, दिल्ली को पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा से आलू की आपूर्ति हो रही है, जहां पिछले सप्ताह की भारी वर्षा के कारण फसल खराब हो गई है। इसी तरह, गीले खेतों के कारण प्याज की कटाई भी प्रभावित हुई है।

दूध और मक्खन के दाम भी बढ़ गए हैं। यहां तक कि खाना पकाने के तेल की कीमतें, विशेष रूप से सरसों के तेल की कीमत में 15 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। पिछले एक महीने में प्याज की कीमतों में 81 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और अधिकांश शहरों में लगातार तीसरे सप्ताह प्याज 100 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रहा है।
 

05:57दिग्विजय सिंह ने PM मोदी की पुरानी तस्वीर क्यों शेयर की?
03:1331 दिसंबर तक ये 4 काम जरूर करें, वरना होगा बड़ा नुकसान!
06:33ओडिशा में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन | क्या हुआ 1 करोड़ के इनामी Ganesh Uike के साथ?
03:3127 दिसंबर सुबह की बड़ी खबरें: PM मोदी का बड़ा प्लान, उत्तर भारत में आफ़त की ठंड
03:5160 के हुए Salman Khan… लेकिन इंडस्ट्री क्यों हुई इमोशनल?
05:08रेल का किराया बढ़ा, लेकिन सुविधाएं कहां हैं? यात्रियों का गुस्सा
03:02सड़क पर उतरीं महिलाएं | कुलदीप सेंगर की सजा स्थगित, BJP पर आरोप
06:55Subedar Surjeet Singh Antim Sanskar: 13 साल के बेटे ने दी बलिदानी सूबेदार सुरजीत को मुखाग्नि
03:23आधी रात चौमूं में क्या हुआ? मस्जिद विवाद के बाद बवाल
03:12महंगा हुआ Train किराया: Railways ने बढ़ाया किराया, भड़क गए यात्री | Indian Railways Fare Hike