पीएम मोदी ने दूध का उदाहरण देकर किसानों को समझाया कृषि कानून, सुनिए क्या कुछ कहा

पीएम मोदी ने दूध का उदाहरण देकर किसानों को समझाया कृषि कानून, सुनिए क्या कुछ कहा

Published : Dec 15, 2020, 05:04 PM IST

वीडियो डेस्क। पीएम मोदी अपने गृह राज्य गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान वे कच्छ पहुंचे और डीसेलिनेशन प्लांट का शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद रहे। 

वीडियो डेस्क। पीएम मोदी अपने गृह राज्य गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान वे कच्छ पहुंचे और डीसेलिनेशन प्लांट का शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मौजूद रहे। शिलान्यास से पहले पीएम मोदी ने वहां कुछ किसानों से मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम से मिलने वाले एक किसान ने कहा कि हमारी मुलाकात गुरुद्वारे के मसले पर हुई। हालांकि, किसी किसान ने कृषि बिल को लेकर चर्चा का जिक्र नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सरहद डेरी के पूरी तरह स्‍वचालित दुग्‍ध प्रसंस्‍करण संयंत्र और पैकिंग संयंत्र की भी आधारशिला रखी। कच्छ से पीएम मोदी ने कहा, हमारे कच्छ में दुनिया का सबसे बड़ा हाइब्रिड रिन्यूअल पार्क, इतना बड़ा है जितना बड़ा सिंगापुर और बहरीन देश है लगभग उतने बड़े क्षेत्र में यह पार्क होगा। भारत के बड़े बड़े शहरों से भी बड़ा यह पार्क होगा। यह सुनकर कितना अच्छा लगता है। मन कितना गर्व से भर जाता है। किसानों को भ्रमित करने की साजिश चल रही है उन्हें डराया जा रहा है कि नए कृषि सुधारों के बाद किसानों की जमीन पर दूसरे कब्जा कर लेंगे। बताइए, कोई डेयरी वाला आपसे दूध लेने का कॉन्ट्रेक्ट करता है तो वो आपके पशु ले जाता है क्या?

03:05क्या Amit Shah करेंगे Abhishek और Mamata Banerjee की मदद? कितना असर दिखाएगा TMC का मेल
03:03TMC के पार्टी ऑफिस के खुलने पर मचा हड़कंप, जॉब कार्ड देख हक्के-बक्के रह गए लोग
07:03Cockroach Janta Party से टेंशन में BJP की सहयोगी TDP, युवाओं के गुस्से पर दे डाला बयान! CJP
03:03'अरे आप है कौन...' Humayun Kabir के बयान से क्यों भड़क गई Priyanka Tibrewal
04:08Kolkata में Park Street में हंगामे वाली जगह पहुंचे CM Suvendu Adhikari, दे दिया दो टूक अल्टीमेटम
03:18'अब बदल गया पूरा माहौल...' कोलकाता में Abhishek Banerjee के घर के बाहर क्या बोले लोग?
14:08West Bengal Election : भवानीपुर में चुनाव के बीच भयानक बवाल, शुभेंदु अधिकारी बोले- पीटो...
09:18SCO रक्षा मंत्रियों के सामने Rajnath Singh ने बताया भारत का एजेंडा, अमेरिका को लिया आड़े हाथों...
03:14Jyotiraditya Scindia : 'पॉकेट में प्याज' सिंधिया ने बताया प्रचंड गर्मी से बचने का गजब फॉर्मूला!
05:43AAP संसदीय दल में टूट! 2 तिहाई सांसदों के साथ Raghav Chadha ने उठा लिया बड़ा कदम