रुद्राक्ष से लेकर मल्टीलेवल पार्किंग तक..3.52 मिनट के वीडियो में देखें मोदी ने काशी की जनता को क्या-क्या दिया

रुद्राक्ष से लेकर मल्टीलेवल पार्किंग तक..3.52 मिनट के वीडियो में देखें मोदी ने काशी की जनता को क्या-क्या दिया

Published : Jul 15, 2021, 12:35 PM ISTUpdated : Jul 15, 2021, 12:54 PM IST

पीएम मोदी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। वाराणसी में पीएम मोदी ने कहा, आज काशी के विकास से जुड़े 1500 करोड़ रुपए से अधिक परियोजनाओं का शिलन्यास और लोकार्पण करने का अवसर मुझे मिला है। काशी ने दिखा दिया है कि वो रोकती नहीं है। बीते कुछ महीने हम सभी के लिए बहुत मुश्किल भरे रहे हैं।

पीएम मोदी वाराणसी दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने जापान और भारत की दोस्ती के प्रतीक रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर सहित 1500 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण किया। बता दें कि रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के लिए जापान ने 186 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद दी है। रुद्राक्ष के जरिये वाराणसी की कला-संस्कृति, साहित्य और सभ्यता को दुनियाभर में एक नई पहचान मिलेगी। रुद्राक्ष में प्राचीन शहर काशी की अद्भुत झलक दिखाई देगी। रात में पूरी इमारत एलईडी लाइट से जगमगाएगी। यह कंवेंशन सेंटर 2.87 हेक्टेयर भूमि पर पॉश सिगरा क्षेत्र में दो मंजिला बना है। वाराणसी में पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा, कोरोना वायरस के बदलते हुए और खतरनाक रूप ने पूरी ताकत के साथ हमला किया था। लेकिन काशी सहित यूपी ने पूरे सामर्थ्य के साथ इतने बड़े संकट का मुकाबला किया। कोरोना से निपटने में उत्तर प्रदेश के प्रयास उल्लेखनीय हैं। उत्तर प्रदेश पूरे देश में कोरोना की सबसे ज़्यादा टेस्टिंग करने वाला राज्य है। आज उत्तर प्रदेश पूरे देश में सबसे ज़्यादा  वैक्सीनेशन करने वाला राज्य है। 3.52 मिनट में देखिए कि पीएम मोदी ने काशी की जनता को क्या-क्या दिया?

07:03Cockroach Janta Party से टेंशन में BJP की सहयोगी TDP, युवाओं के गुस्से पर दे डाला बयान! CJP
03:03'अरे आप है कौन...' Humayun Kabir के बयान से क्यों भड़क गई Priyanka Tibrewal
04:08Kolkata में Park Street में हंगामे वाली जगह पहुंचे CM Suvendu Adhikari, दे दिया दो टूक अल्टीमेटम
03:18'अब बदल गया पूरा माहौल...' कोलकाता में Abhishek Banerjee के घर के बाहर क्या बोले लोग?
14:08West Bengal Election : भवानीपुर में चुनाव के बीच भयानक बवाल, शुभेंदु अधिकारी बोले- पीटो...
09:18SCO रक्षा मंत्रियों के सामने Rajnath Singh ने बताया भारत का एजेंडा, अमेरिका को लिया आड़े हाथों...
03:14Jyotiraditya Scindia : 'पॉकेट में प्याज' सिंधिया ने बताया प्रचंड गर्मी से बचने का गजब फॉर्मूला!
05:43AAP संसदीय दल में टूट! 2 तिहाई सांसदों के साथ Raghav Chadha ने उठा लिया बड़ा कदम
05:37Murshidabad Violence : वोटिंग के बीच मुर्शिदाबाद में भयानक बवाल, नजारा देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
03:33'चेहरा तो देखने दो...इतनी दूर से आया हूं' रैली में जनता का जोश देख गदगद हो गए Amit Shah