प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) के 95 वें सालाना कार्यक्रम को संबोधित किया है। इस संबोधन में पीएम मोदी ने कोरोना संकट को अवसर में बदलने की बात कही।
वीडियो डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) के 95 वें सालाना कार्यक्रम को संबोधित किया है। इस संबोधन में पीएम मोदी ने कोरोना संकट को अवसर में बदलने की बात कही। उन्होंने कहा, 'इस समय आईसीसी के सदस्यों के चेहरे पर और करोड़ों देशवासियों के चेहरे पर मैं एक नया विश्वास और आशा देख सकता हूं। पूरा देश इस संकल्प से भरा हुआ है कि इस आपदा को अवसर में बदलना है और इसे हमें एक बहुत बड़ा टर्निंग प्वाइंट भी बनाना है। यह टर्निंग प्वाइंट है, आत्मनिर्भर बनना।' इससे पहले प्रधानमंत्री ने दो जून को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) की एजीएम में भाग लिया था।