भगवा विवाद: साध्वी निरंजन ज्योति का प्रियंका पर तंज, उपनाम में गांधी हटाकर फिरोज लगाएं

भगवा विवाद: साध्वी निरंजन ज्योति का प्रियंका पर तंज, उपनाम में गांधी हटाकर फिरोज लगाएं

Published : Dec 31, 2019, 03:33 PM IST

साध्वी निरंजन ज्योति का प्रियंका गांधी पर हमला

वीडियो डेस्क। भगवा वस्त्र को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि 'नकली गांधी' भगवा नहीं समझ सकते हैं। साध्वी ने सुझाव दिया कि उन्हें अपना नाम बदलकर 'फिरोज प्रियंका' कर लेना चाहिए। बता दें  प्रियंका गांधी ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने बदला लेने का बयान दिया है। उस बयान पर यूपी पुलिस अमल कर रही है। इसके चलते बेगुनाह लोगों पर अत्याचार हो रहा है। इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने इस तरह का बयान दिया होगा।उन्होंने कहा था कि योगी केसरिया वस्त्र धारण करते हैं तो उसका मूल्य भी समझें। यहां तक कहा कि योगी आदित्यनाथ धर्म धारण करना सीखें। भगवा रंग हिंदू धर्म का प्रतीक है, जो बदला लेना व हिंसा नहीं सिखाता। 
 

05:26“देश में रोहिंग्या घुसपैठ को...”, Bangladesh Violence पर फूटा साधू-संतों का गुस्सा
03:45Bangladesh में हिंदुओं पर अत्याचार: भड़के Dhirendra Krishna Shashtri और Swami Rambhadracharya
13:05एक मंच पर Hamas Chief और Nitin Gadkari, वो किस्सा जो कर देगा हैरान
03:19रेप के दोषी कुलदीप सेंगर को जमानत कैसे मिली? | SC में चुनौती
07:28Christmas 2025: जब PM मोदी पहुंचे चर्च | देखें खास पल
05:0425 दिसंबर सुबह की बड़ी खबरें: कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, मचा हाहाकार । Karnataka Road Accident
03:23उन्नाव रेप केस पीड़िता बोलीं: ‘मेरी बात सुन सोनिया–राहुल की आंखों में आ गए आंसू’
03:11Bangladesh में क्या हो रहा है? हिंदू युवक की हत्या के बाद भारत में उबाल
03:13Gaza पर आंसू, Bangladesh में Dalit की हत्या पर चुप्पी? CM योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला
05:55UP Assembly में प्रदूषण पर चर्चा, स्पीकर ने SP MLA को लगाई फटकार