भाजपा के पूर्व विधायक पाबूभा मानेक भगवान कृष्ण के बारे में एक विवादास्पद टिप्पणी के लिए राम कथावाचक मोरारी बापू पर कथित रूप से भड़क गए। गुजरात के द्वारका में यह घटना मीडिया के सामने हुई और टीवी कैमरा में भी रिकार्ड कर ली गई। मानेक ने बाद में दावा किया कि कथावाचक पर हमला करने की उनकी कोई मंशा नहीं थी।वायरल हुए एक वीडियो में दिखा है कि मानेक, बापू की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। उस दौरान बापू यहां द्वारकाधीश मंदिर से आने के बाद सर्किट हाउस में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
वीडियो डेस्क। भाजपा के पूर्व विधायक पाबूभा मानेक भगवान कृष्ण के बारे में एक विवादास्पद टिप्पणी के लिए राम कथावाचक मोरारी बापू पर कथित रूप से भड़क गए। गुजरात के द्वारका में यह घटना मीडिया के सामने हुई और टीवी कैमरा में भी रिकार्ड कर ली गई। मानेक ने बाद में दावा किया कि कथावाचक पर हमला करने की उनकी कोई मंशा नहीं थी।वायरल हुए एक वीडियो में दिखा है कि मानेक, बापू की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। उस दौरान बापू यहां द्वारकाधीश मंदिर से आने के बाद सर्किट हाउस में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।बापू के बगल में बैठी जामनगर की सांसद पूनम मदाम और अन्य लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और मानेक को वहां से दूर ले गए। बाद में पूर्व विधायक ने दावा किया कि उनके हाव-भाव को गलत समझा गया। मानेक ने कहा, मैं बापू से बस ये कहना चाहता था कि उन्होंने ऐसे शब्द क्यों कहे और कहां से उन्हें ये सब पता चला। जब तक मैं उनके पास जाता उनके समर्थक यह सोचकर मुझे दूर लेते गए कि मैं उनपर हमला करने वहां आया हूं।