नन की आत्मकथा में चौंकाने वाला खुलासा, चर्च में यौनशोषण करते हैं पादरी

नन की आत्मकथा में चौंकाने वाला खुलासा, चर्च में यौनशोषण करते हैं पादरी

Published : Dec 03, 2019, 08:54 PM IST

केरल की एक नन ने अपनी आत्मकथा में चर्च में पादरियों द्वारा ननों का यौन शोषण किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है।

वीडियो डेस्क. सिस्टर लूसी कलप्परा ने आत्मकथा में लिखा है कि उन्हें कम से कम चार बार यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। सिस्टर लूसी कलप्परा रोमन कैथोलिक चर्च के अंतर्गत फ्रांसिस्कन क्लेरिस्ट कॉन्ग्रेगेशन की सदस्य थीं।

सिस्टर लूसी ने जालंधर के पूर्व बिशप फ्रेंको मुलक्कल द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की शिकार नन का समर्थन किया था। वह केरल के वायनाड में मनन्थावैडी सूबा के साथ थीं, लेकिन बाद में उन्हें निष्कासित कर दिया गया था। उन्होंने मलयालम में 'कार्तविनेते नामथिल' नाम से आत्मकथा लिखी है, जिसका अर्थ है 'ईश्वर के नाम पर'। यह आत्मकथा अगले सप्ताह एक प्रमुख प्रकाशन गृह द्वारा प्रकाशित होने वाली है।

इस आत्मकथा के कुछ अंश हाल ही में समकालिका मलयालम वारिका में प्रकाशित हुए हैं। इसमें चर्च में एक नन के रूप में उनके जीवन का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक में पादरियों और ननों के बीच सहमति से बने यौन संबंधों और पादरियों व ननों के बीच समलैंगिक संबंधों का भी जिक्र किया गया है। इसके साथ ही पदारियों और बिशपों द्वारा पद का दुरुपयोग करने की बात भी कही गई है।

फ्रेंको मुलक्कल के खिलाफ बलात्कार के मामले में मुकदमे की शुरुआत 30 नवंबर को कोट्टायम की एक अदालत में हुई थी। अदालत की कार्यवाही के दौरान भी फ्रेंको मुस्कुरा रहा था। हालांकि, व्हिसलब्लोअर और जो लोग चर्च के गलत कामों के खिलाफ बोल रहे हैं, उन्हें सिस्टर लूसी कलप्परा की आत्मकथा के प्रकाशन से बल मिलेगा।

04:45LPG Shortage: भोपाल होटल मालिक ने निकाला LPG सिलेंडर का सॉलिड जुगाड़, कहा- किसी को भूखा नहीं जाने देंगे
05:27LPG Cylinder Crisis : गैस के लिए लगी लंबी-लंबी लाइन, क्या आने वाला है बड़ा संकट?
02:17Iran Israel War : 'कोई मदद नहीं, गिर रहे ड्रोन' दुबई से आए शख्स ने बताई आंखो देखी
06:17Dubai News: 'हर वक्त अलर्ट का खौफ', भारत पहुंचे पैसेंजर्स की अलग-अलग बातें...
06:28Israel-Iran News: 'मरने वाला खामेनेई हमारा आका नहीं था', इस मुस्लिम ने उड़ा दी मुसलमानों की धज्जियां
04:11PM Modi on Israel Iran War : इजरायल ईरान युद्ध पर क्या है भारत का स्टैंड, आ गया मोदी का बयान!
05:55NCERT Textbook Row: 'पढ़ा ही क्यों रहे हो', SC के 3 वकीलों ने क्या बताया...
05:11Galgotias University Robot Video : क्या Neha Singh की गई नौकरी, यूनिवर्सिटी ने क्या कहा?
03:26Bharat Bandh : बैंक, बाजार और क्या-क्या रहेगा बंद? क्या पड़ेगा असर
15:03Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!