5 वायरल खबरें : एमपी के दमोह में पुलिसकर्मियों ने बच्चे को पीटा

5 वायरल खबरें : एमपी के दमोह में पुलिसकर्मियों ने बच्चे को पीटा

Published : Dec 28, 2019, 06:03 PM IST

पूरी दुनिया की वो खबरें, जिन्हें सबसे ज्यादा देखा गया

वायरल 1
खून जमा देने वाली सर्दी में भी सुरक्षा में तैनात जवान, सीआईएसएफ ने शेयर की फोटो

देशभर में ठंड का कहर जारी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, और  उत्तर भारत के अलावा पहाड़ों पर भी काफी ठंड पड़ रही है। द्रास सेक्टर में तापमान -31 डिग्री तक पहुंच गया। गुरेज सेक्टर में जवान -7 डिग्री तापमान में भी देश की सुरक्षा में तैनात हैं। सीआईएसएफ ने फोटो भी शेयर की है।

वायरल 2
1 जनवरी से बिना ओटीपी नहीं निकाल पाएंगे एटीएम से पैसा

एसबीआई ने 1 जनवरी से एटीएम से पैसे निकालने के लिए ओटीपी की जरूरत पड़ेगी। बैंक ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। खास बात यह है कि सिर्फ रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक पैसा निकालने पर ही ओटीपी डालने की जरूरत पड़ेगी। बैंक के मुताबिक, अगर आप एसबीआई के किसी भी एटीएम से रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक 10 हजार या उससे ज्यादा का ट्रांजेक्शन करते हैं तो रजिस्टर्ड फोन नंबर पर एक ओटीपी आएगा, इसे डालने के बाद ही आप पैसे निकाल पाएंगे। 

वायरल  3
कोहरे की वजह दो दर्जन गाड़ियां आपस में भिड़ीं

राजस्थान के अलवर जिले से सटे बावल में  सुबह विजिबिलिटी कम होने से  एक के बाद एक दो दर्जन गाड़ियां आपस में जा टकराईं। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस के जरिये रेवाड़ी और बावल हॉस्पिटल पहुंचाया। इस घटना के कारण हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा।


वायरल  4
फ्लाइट में सस्ते पॉवरबैंक के साथ बैठा शख्स, हुआ ब्लास्ट

कुआलालंमपुर से हांगकांग की यात्रा के दौरान फ्लाइट में एक शख्स ने सस्ते पॉवरबैंक से अपना मोबाइल फोन चार्ज करना शुरू कर दिया, जिसके बाद उसमें विस्फोट हो गया। यह तो किस्मत की बात थी कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई, फिर भी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। चेतावनी देने के बावजूद ये शख्स नहीं माना । 

वायरल  5
एमपी के दमोह में पुलिसकर्मियों ने बच्चे को पीटा

दमोह में एक वीडियो सामने आया है जिसमें पुलिस वाले एक नाबालिग की बुरी तरह पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। मामले को संज्ञान लेते हुए एसपी दमोह ने दोनों पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। वहीं मामले को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। 

03:23LPG Cylinder Crisis : Loksabha शुरू होते ही विपक्ष ने काटा हंगामा, भड़क गए स्पीकर Om Birla
04:45LPG Shortage: भोपाल होटल मालिक ने निकाला LPG सिलेंडर का सॉलिड जुगाड़, कहा- किसी को भूखा नहीं जाने देंगे
05:27LPG Cylinder Crisis : गैस के लिए लगी लंबी-लंबी लाइन, क्या आने वाला है बड़ा संकट?
02:17Iran Israel War : 'कोई मदद नहीं, गिर रहे ड्रोन' दुबई से आए शख्स ने बताई आंखो देखी
06:17Dubai News: 'हर वक्त अलर्ट का खौफ', भारत पहुंचे पैसेंजर्स की अलग-अलग बातें...
06:28Israel-Iran News: 'मरने वाला खामेनेई हमारा आका नहीं था', इस मुस्लिम ने उड़ा दी मुसलमानों की धज्जियां
04:11PM Modi on Israel Iran War : इजरायल ईरान युद्ध पर क्या है भारत का स्टैंड, आ गया मोदी का बयान!
05:55NCERT Textbook Row: 'पढ़ा ही क्यों रहे हो', SC के 3 वकीलों ने क्या बताया...
05:11Galgotias University Robot Video : क्या Neha Singh की गई नौकरी, यूनिवर्सिटी ने क्या कहा?
03:26Bharat Bandh : बैंक, बाजार और क्या-क्या रहेगा बंद? क्या पड़ेगा असर