वीडियो डेस्क। कर्नाटक के मैंगलोर के एक सुपरमार्केट का वीडियो वायरल हो रहा है। जहां बिलिंग काउंटर पर खड़े एक शख्स को मैनेजर ने मास्क पहनने के लिए कहा तो वो शख्स मैनेजर से ही उलझ गया। कहा ये मास्क क्या होता है। मैं नहीं लगाऊंगा। मैनेजर से शख्स की बहस होती चली गई। शख्स मास्क ना पहनने की जिद पर अड़ा रहा।
वीडियो डेस्क। कर्नाटक के मैंगलोर के एक सुपरमार्केट का वीडियो वायरल हो रहा है। जहां बिलिंग काउंटर पर खड़े एक शख्स को मैनेजर ने मास्क पहनने के लिए कहा तो वो शख्स मैनेजर से ही उलझ गया। कहा ये मास्क क्या होता है। मैं नहीं लगाऊंगा। मैनेजर से शख्स की बहस होती चली गई। शख्स मास्क ना पहनने की जिद पर अड़ा रहा। ये शख्स कोई और नहीं बल्कि एक जाने माने डॉक्टर हैं। इनका नाम है डॉ श्रीनिवास कक्कालिया (Dr Srinivas Kakkilaya) । जो एक फिजीशियन और पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट हैं। डॉक्टर का दावा है कि वो अपने मरीजों को भी बिना मास्क के देखते हैं। मास्क ना पहनने के वजह से डॉक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी करा दी गई। घटना 18 मई की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।