भ्रष्ट सरकारी सिस्टम की भेंट चढ़ी 127 करोड़ की आवास योजना, जर्जर हालत में नजर आ रहे 3300 से अधिक मकान

भ्रष्ट सरकारी सिस्टम की भेंट चढ़ी 127 करोड़ की आवास योजना, जर्जर हालत में नजर आ रहे 3300 से अधिक मकान

Published : Mar 29, 2022, 12:57 PM IST

एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों को उनकी अपनी छत देने को लेकर गंभीर हैं, तो दूसरी तरफ आगरा में 127 करोड़ की आवास योजना एक दशक गुजर जाने के बाद भी भ्रस्ट सिस्टम की भेंट चढ़ रही है। जिसका खामिया लाभार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। 

आगरा: एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों को उनकी अपनी छत देने को लेकर गंभीर हैं, तो दूसरी तरफ आगरा में 127 करोड़ की आवास योजना एक दशक गुजर जाने के बाद भी भ्रस्ट सिस्टम की भेंट चढ़ रही है। जिसका खामिया लाभार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। 

दरअसल, बसपा सरकार में आगरा के यमुना पार नारायच क्षेत्र में 127 करोड़ की लागत से बीएसयूपी के तहत 3640 आवासों का निर्माण कराया गया था। डूडा की योजना के तहत बनाये गए मकानों के निर्माण की जिम्मेदारी डूडा ने आगरा विकास प्राधिकरण को दी थी, जिसके बाद मकान तो बने, लेकिन भ्रस्ट सिस्टम की भेंट चढ़ गए। 12 साल गुजर जाने के बाद भी न उदघाटन हो सका और न ही वितरण। मामला मीडिया में आने के बाद आगरा विकास प्राधिकरण की नींद टूटी और आनन-फानन में आगरा विकास प्राधिकरण ने आवासों की जांच आईआईटी रुड़की से जांच कराई। जिसमे गुणवत्ता पर भी सवाल उठे और 3640 में से महज 350 आवास ही रहने लायक घोषित हुए। 

मामले पर परियोजना अधिकारी डूडा मुनीष राज ने बताया कि जो रिपोर्ट एडीए ने दी है, उसमें आवासों की संख्या तो बताई है, लेकिन क्रमांक संख्या नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि आवासों का वितरण नहीं हो पा रहा हैं। लाभार्थी लगातार विभाग के चक्कर लगा रहे है। इस मामले को लेकर अब आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को एक पत्र भेजा है। जिससे आवासो का क्रम संख्या मिल सके। आवासों की संख्या का विवरण मिलने के बाद लाभार्थियों को आवासों का वितरण किया जा सकेगा।
 

02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!
04:21Raebareli में Rahul Gandhi को मिला दादा Feroze Gandhi का खोया Driving Licence, तुरंत उठाया ये कदम
02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत