कांग्रेस के मैराथन दौड़ में 4000 लड़कियों ने लिया हिस्सा, देखें वीडियो

कांग्रेस के मैराथन दौड़ में 4000 लड़कियों ने लिया हिस्सा, देखें वीडियो

Published : Dec 19, 2021, 07:09 PM ISTUpdated : Dec 19, 2021, 07:47 PM IST

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Assembly Polls 2022) से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति और तेज़ कर ली है। रविवार को कैलाश प्रकाश स्टेडियम में कांग्रेस ने 'लड़की हूं लड़ सकती हूं ' मैराथन का आयोजन किया। महासचिव प्रियंका गांधी के द्वारा दिए गए ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ आह्वान के साथ दौड़ का आयोजन किया गया।

मेरठ: मेरठ में कांग्रेस की तरफ से आज एक बड़ी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में चार हजार से भी ज्यादा लड़कियों ने हिस्सा लिया। इस मैराथन दौड़ को ' मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं' नाम दिया गया। इस दौड़ मैराथन दौड़ का आयोजन लड़कियों में आत्मविश्वास भरने के लिए किया गया।  बता दें कि यूपी की कांग्रेस प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नारी शक्ति को प्रेरित करने वाला चर्चित अभियान "मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं " का ही हिस्सा है। 
 
विजेताओं को दिया गया ये पुरस्कार

कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन आंबेडकर ने बताया कि पांच किलोमीटर की बालिकाओं/महिलाओं की मैराथन स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ से शुरू होकर, एसएसपी ऑफिस, चौधरी चरण सिंह पार्क, स्टेडियम होते हुए, सर्किट हाउस के सामने से विक्टोरिया पार्क, स्पोर्ट्स स्टेडियम पर समाप्त हुई। कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन ने बताया कि प्रथम विजेता को स्कूटी, द्वितीय को स्मार्टफोन और तृतीय को स्मार्ट घड़ी इनाम में दी गई।

इस पहल से सभी राजनीतिक पार्टियां हुईं जागरूक: प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने कहा, 'हर तरफ, जहां देखो महिलाओं का शोषण किया जा रहा है। महिलाओं के जो अधिकार हैं, वो उनको नहीं मिल रहे हैं। मेरे मन में आया कि महिलाओं के लिए कुछ करना है और सबसे बड़ी बात हम यही कर सकते हैं कि आपको समझा सकें कि आप अपनी 'शक्ति' को पहचानिए।' उन्होंने आगे कहा, 'परसों PM की सभा में सिर्फ महिलाओं को बुलाया है। मैं बहुत खुश हूं कि सभी पार्टियां समझ रही हैं कि अगर महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया, तो वोट नहीं मिलेगा। आप समझिए कि इस छोटी सी पहल से सभी राजनीतिक पार्टियां जागरूक हो गई हैं।

महिलाओं से कही ये बात
प्रियंका गांधी ने कहा कि आज मैं कह रही हूं कि आपको भगवान ने अपने पैरों पर खड़े होने की शक्ति दी है, इस शक्ति को पहचान लो  लोकतंत्र में सबसे बड़ी शक्ति वोट है, आज से यह तय कर लो कि जो महिला को सशक्त करने का काम नहीं करेगा, उसको वोट नहीं मिलेगा। उन्होंने महिलाओं से कहा कि आप लड़िए, मैं आपके साथ हूं. कांग्रेस की पूरी राजनीतिक शक्ति आपके साथ है, साथ में हम परिवर्तन लाएंगे। एक साथ होकर हम इस देश और प्रदेश को समझाएंगे कि महिला को नकार नहीं सकते। शोषण का विरोध करेंगे और अपना हक मांगेंगे।'

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'