कार से 7 लोगों को कुचलकर फरार होने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार, एक युवक की हुई थी मौत, घायलों का चल रहा इलाज

कार से 7 लोगों को कुचलकर फरार होने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार, एक युवक की हुई थी मौत, घायलों का चल रहा इलाज

Published : Apr 15, 2022, 08:08 PM IST

 पुलिस ने हत्या और जानलेवा हमला सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन गोसाईगंज पुलिस ने मुख्य आरोपी आशीष यादव व राजकुमार, मनीष, राधे तीन साथियों की गिरफ्तार कर लिया है। 
 

लखनऊ: हिट एंड रन मामले मे लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस की बड़ी कार्यवाही। गोसाईगंज के कबीरपुर में एक व्यक्ति के द्वारा कार से कुचल कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई जबकि कई लोगों को घायल कर दिया गया। लोगों को अपनी कार के नीचे रौंद कर भाग रहे थे। स्थानीय लोगों में से एक व्यक्ति को लोगों ने दौड़ा कर किसी तरह से पकड़ लिया। पुलिस ने हत्या और जानलेवा हमला सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन गोसाईगंज पुलिस ने मुख्य आरोपी आशीष यादव व राजकुमार, मनीष, राधे तीन साथियों की गिरफ्तार कर लिया है। 

अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की हुई मौत व 5 अन्य गम्भीर रूप से घायल हैं। आपसी कहासुनी के बाद घटना को अंजाम दिया था। जिले के स्वयंबर लॉन के बाहर इस हादसे को अंजाम दिया था। जो पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। मृतक पीड़ित परिवार की तरफ से 6 आरोपियों के नाम जद कराए गए। हत्या और हत्या के प्रयास जैसी संगीन धाराओं में आरोपियों को नामजद कराया गया।

जानकारी के अनुसार गोसाईगंज के कबीरपुर के रहने वाले हौसला सिंह के भाई महेंद्र सिंह यादव का कबीरपुर में स्थित स्वयंवर लॉन में बुधवार की रात तिलक समारोह चल रहा था जहां रात करीब 10:30 बजे कुल्ली खेड़ा का रहने वाला आशीष यादव 2 लोगों के साथ आया और तिलक समारोह में मौजूद आशीष नाम के ही एक व्यक्ति से पुरानी रंजिश को लेकर इसने गाली-गलौज शुरू कर दी। तिलक समारोह में आए अन्य लोगों ने किसी तरह से समझा-बुझाकर आशीष यादव को वहां से रवाना कर दिया। करीब 2 घंटे बाद आशीष यादव अपने अन्य साथियों के साथ दोबारा अपनी वैगन आर कार और एक ब्रेजा कार से वापस आया और फिर उसने तिलक समारोह में गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'