अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की फिर बढ़ी मुश्किलें, मानहानि का मामला लेकर कोर्ट पहुंचा पीड़ित

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की फिर बढ़ी मुश्किलें, मानहानि का मामला लेकर कोर्ट पहुंचा पीड़ित

Published : Mar 25, 2022, 07:15 PM IST

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र निवासी प्रमोद शर्मा ने एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। उक्त मुकदमे में सोनाक्षी के खिलाफ कोर्ट से जमानती वारंट जारी हुए थे। इस पर सोनाक्षी का बयान अखबारों में छपा जिसमें उन्होंने प्रमोद शर्मा के खिलाफ अपशब्द कहे थे। 

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र निवासी प्रमोद शर्मा ने एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। उक्त मुकदमे में सोनाक्षी के खिलाफ कोर्ट से जमानती वारंट जारी हुए थे। इस पर सोनाक्षी का बयान अखबारों में छपा जिसमें उन्होंने प्रमोद शर्मा के खिलाफ अपशब्द कहे थे। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पर बीते दिनों एक इवेंट मैनेजर ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। मामले के मीडिया के सामने आने पर सोनाक्षी ने इसे झूठा बताते हुए बयान दिया था। अब अपने इसी बयान के चलते सोनाक्षी सिन्हा एक और मुश्किल में पड़ गईं।

 मुरादाबाद के इवेंट मैनेजर ने सोनाक्षी सिन्हा के आपत्तिजनक बयान के खिलाफ एसीजेएम-5 कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दिया है। मैनेजर का आरोप है कि सोनाक्षी ने अपने बयान में उन्हें अपशब्द कहे हैं, जिससे उसकी इमेज को हानि हुई है। इस शिकायत के दर्ज होने के बाद कोर्ट ने प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए 4 अप्रैल, 2022 को सुनवाई की तारीख नियत की है। मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र निवासी प्रमोद शर्मा ने एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। उक्त मुकदमे में सोनाक्षी के खिलाफ कोर्ट से जमानती वारंट जारी हुए थे। इस पर सोनाक्षी का बयान अखबारों में छपा जिसमें उन्होंने प्रमोद शर्मा के खिलाफ अपशब्द कहे थे।  बयान के आधार पर इवेंट मैनेजर ने अधिवक्ता आशुतोष की ओर से सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। अधिवक्ता आशुतोष त्यागी का कहना है कि जो मुकदमा सोनाक्षी सिन्हा और उनके साथियों के खिलाफ कटघर थाने में पंजीकृत हुआ था। जो फाइल में चल रही थी उसमें बेलेबल वारंट जारी हुए थे। 

सोनाक्षी सिन्हा और बाकी सारे मुल्जिमों के खिलाफ जब यह खबर मीडिया में प्रकाशित हुई तो सोनाक्षी सिन्हा ने इसका खंडन किया। न ही केवल खंडन किया बल्कि मेरे क्लाइंट के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया जो नहीं होना चाहिए था। मीडिया में भी, टीवी पर भी, अखबारों में भी उन्होंने इस तरह के स्टेटमेंट दिए और तरह-तरह की बातें उन्होंने की। इसलिए हमने उनके खिलाफ सारे सबूतों के साथ आज कंप्लेंट फाइल की है। कंप्लेंट एडमिट हो चुकी है। आगे की सुनवाई के लिए उसमें 4 अप्रैल लग गई है। पीड़ित पक्ष के वकील आशुतोष त्यागी ने इस बारे में आगे कहा, 'आगे की सुनवाई के लिए देखिए जिस तरह के स्टेटमेंट और बातें  उन्होंने मीडिया में कही हैं मीडिया के माध्यम से कहीं है उससे निश्चित रूप से मेरे पक्षकार प्रमोद शर्मा जी की छवि धूमिल हुई है। उन्हें हानि हुई है। वह पहले ही समाज में छवि खराब होने का इतना बड़ा नुकसान इन लोगों की वजह से झेल चुके हैं। जो मुकदमा चल रहा है उसके बाद भी उन्होंने जिस तरह की बातें की हैं उसी को लेकर हमने यह कंप्लेंट फाइल की है। हमें पूरा विश्वास है इसमें भी कानून अपना काम करेगा और दोषी जो भी हैं, उन्हें सजा मिलेगी। 

30 सितंबर 2018 को दिल्ली में एक इवेंट आयोजित होना था। इवेंट में सोनाक्षी सिन्हा को आना था। सोनाक्षी के इवेंट में आने और जाने के एयरप्लेन के टिकट और राशि अदा करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा नहीं आई थीं। इस बात को लेकर प्रमोद शर्मा ने कटघर में 22 फरवरी 2019 को सोनाक्षी समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था। सुनवाई कर रही अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट स्मिता गोस्वामी कोर्ट ने सोनाक्षी सिन्हा और उनके सलाहकार के खिलाफ हाजिर न होने पर जमानतीय वारंट जारी किए थे। इस वारंट को लेकर सोनाक्षी ने इवेंट मैनेजर के खिलाफ अपशब्द कह डाले थे। आज सोनाक्षी सिन्हा के उस आपत्तिजनक बयान के खिलाफ कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया है।

05:30Yogi Speech: ‘किंगमेकर’ पर तंज, नेहरू से सवाल...दिल्ली के प्रदर्शन पर क्या बोले योगी? WATCH
03:26Acharya Pramod Krishnam: मोदी अर्जुन, विपक्ष कौरव! सपा-कांग्रेस गठबंधन और 2029 को लेकर कृष्णम की बड़ी भविष्यवाणी
04:02Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?
02:58"Yogi जी हमें बचा लो" बदायूं में मोबाइल टावर पर चढ़े 2 लोग! नीचे मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026
Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
03:13इस्लाम कबूल करने की बात क्यों कह गए आकाश अग्रवाल? कौन हैं सपा प्रत्याशी?
04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
Read more