कुख्यात गो-तस्कर मोहम्मद मुजफ्फर पर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ की अवैध संपत्ति हुई कुर्क

कुख्यात गो-तस्कर मोहम्मद मुजफ्फर पर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ की अवैध संपत्ति हुई कुर्क

Published : Apr 14, 2022, 12:17 PM IST

भू माफिया घोषित हो चुके कौड़िहार के सपा ब्लाक प्रमुख मोहम्मद मुजफ्फर की पांच संपत्तियों के खिलाफ पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसएसपी अजय कुमार की मौजूदगी में अपराध की काली कमाई से अर्जित करीब 5 करोड़ कीमत के 5 बड़े प्लॉटों, मकानों और दुकानों की कुर्की की गई। 

प्रयागराज:  यूपी में योगी पार्ट टू में एक बार फिर से माफिया और अपराधी सरकार के निशाने पर आ गए हैं. इसी कड़ी में प्रयागराज (Prayagraj) में अंतर्राज्यीय गौ तस्कर और सपा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसने लगा है। गौरतलब है कि भू माफिया घोषित हो चुके कौड़िहार के सपा ब्लाक प्रमुख मोहम्मद मुजफ्फर की पांच संपत्तियों के खिलाफ पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसएसपी अजय कुमार की मौजूदगी में अपराध की काली कमाई से अर्जित करीब 5 करोड़ कीमत के 5 बड़े प्लॉटों, मकानों और दुकानों की कुर्की की गई। 

हिस्ट्रीशीटर अपराधी है मोहम्मद मुजफ्फर
मोहम्मद मुजफ्फर के आपराधिक इतिहास की अगर बात करें तो वह थाना पूरा मुफ्ती का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उनका हिस्ट्रीशीट क्रमांक 15 B है, जिस पर इसके काले कारनामे दर्ज हैं. मोहम्मद मुजफ्फर पर करीब दो दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुजफ्फर कौड़िहार का ब्लाक प्रमुख भी है।  उस पर आरोप है कि इसने गौतस्करी जैसे जघन्य अपराध से करोड़ों की काली कमाई कर मकान और दुकान खड़े कर लिए. मोहम्मद मुजफ्फर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट 14(1) के तहत मुक़दमा दर्ज कर  कार्रवाई की गई है। काली कमाई से अर्जित प्रमुख 05 प्लॉटों और मकानों को ज़ब्त कर लिया गया है। कुर्क की गई संपत्तियों पर पुलिस ने नोटिस चस्पा कर थाना प्रभारी को प्रशासक नियुक्त कर दिया है। 
 
मोहम्मद मुजफ्फरपुर ने जेल में रहते हुए ब्लाक प्रमुख का चुनाव जीता था
सपा ब्लाक प्रमुख मोहम्मद मुजफ्फरपुर के खिलाफ विभिन्न थानों में 31 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह  पूरामुफ्ती और धूमनगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है. मोहम्मद मुजफ्फर उस समय सुर्खियों में आया था जब उसने न केवल समाजवादी पार्टी से ब्लॉक प्रमुख पद का टिकट हासिल किया था, बल्कि जेल में रहते हुए ब्लाक प्रमुख का चुनाव भी जीत लिया था। 

एसएसपी प्रयागराज अजय कुमार ने क्या कहा?
एसएसपी प्रयागराज अजय कुमार ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि एक कुख्यात अपराधी गौतस्कर माफिया मोहम्मद मुजफ्फर की तकरीबन पांच करोड़ से भी ज्यादा काली कमाई से अर्जित संपत्तियों को सरकार के पक्ष में कुर्क किया गया है। वह एक बहुत ही कुख्यात माफिया है जो  गौतस्करी के कामों में लिप्त था. उस पर करीब दो दर्जन मुकदमें दर्ज पाए गए हैं और वह थाना पुरा मुफ्ती का हिस्ट्रीशीटर माफिया है। इसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत थाना पुरा मुफ्ती में केस  दर्ज हुआ था जिसकी जांच धूमनगंज से हो रही थी। 

05:30Yogi Speech: ‘किंगमेकर’ पर तंज, नेहरू से सवाल...दिल्ली के प्रदर्शन पर क्या बोले योगी? WATCH
03:26Acharya Pramod Krishnam: मोदी अर्जुन, विपक्ष कौरव! सपा-कांग्रेस गठबंधन और 2029 को लेकर कृष्णम की बड़ी भविष्यवाणी
04:02Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?
02:58"Yogi जी हमें बचा लो" बदायूं में मोबाइल टावर पर चढ़े 2 लोग! नीचे मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026
Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
03:13इस्लाम कबूल करने की बात क्यों कह गए आकाश अग्रवाल? कौन हैं सपा प्रत्याशी?
04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही