कानपुर के बिकरु में विकास दुबे के बाद इस अफसर की चल रही दबंगई, ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल डीएम से की शिकायत

कानपुर के बिकरु में विकास दुबे के बाद इस अफसर की चल रही दबंगई, ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल डीएम से की शिकायत

Published : Jun 21, 2022, 07:26 PM ISTUpdated : Jun 21, 2022, 09:07 PM IST

बिकरू कांड को भले ही 2 साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन विकास दुबे के खौफ का अंत नहीं हो पाया है। इसी खौफ के चलते बिकरू और आस-पास के गांवों का विकास रुका हुआ है। इसी क्रम में बिकरू गांव की प्रधान और क्षेत्र के दो अन्य प्रधानों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि विकास दुबे का कथित भांजा रिषभ दुबे क्षेत्र में लेखपाल है। 

कानपुर: बिकरू कांड को भले ही 2 साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन विकास दुबे के खौफ का अंत नहीं हो पाया है। इसी खौफ के चलते बिकरू और आस-पास के गांवों का विकास रुका हुआ है। इसी क्रम में बिकरू गांव की प्रधान और क्षेत्र के दो अन्य प्रधानों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि विकास दुबे का कथित भांजा रिषभ दुबे क्षेत्र में लेखपाल है। वह प्रधानों की बात नहीं सुनता और अपनी मनमानी करता है। इस वजह से क्षेत्र का विकास कार्य थम गया है। जिलाधिकारी ने उन्हें मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया।

बिकरू ग्राम प्रधान मधु गौतम ने बताया कि क्षेत्र का लेखपाल ऋषभ दुबे विकास दुबे का भांजा लगता है। वह अपनी नौकरी ठीक से नहीं करता। ग्रामीणों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देता है। जिसकी शिकायत उन्होंने कई बार की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वही कीरतपुर गांव के ग्राम प्रधान मुकेश ने कहा कि लेखपाल की सुनवाई न करने के चलते गांव के विकास के काम नहीं हो पा रहे हैं। विकास दुबे का भले ही अंत हो गया है। उसके कई साथी जेल में हैं लेकिन अभी भी विकास दुबे के कई समर्थक हैं, जो क्षेत्र में अपनी मनमानी चलाते हैं। 

गौरतलब है कि 2 जुलाई 2022 की रात बिकरू गांव में दबिश देने गई पुलिस की टीम पर विकास दुबे ने गुर्गों के साथ मिलकर हमला कर दिया था। ताबड़तोड़ फायरिंग कर विकास और उसके गुर्गो ने तत्कालीन सीओ बिल्लौर सहित आठ पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या कर दी थी। बाद में विकास दुबे और उसके 5 साथी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए थे। जिसके बाद हुए ग्राम प्रधान चुनाव में बिना खौफ के प्रधान चुने गए। तब क्षेत्र की जनता को लगा कि हालात बदल जाएंगे, लेकिन विकास दुबे से रिश्ता रखने वाले लोग क्षेत्र के विकास को प्रभावित कर रहे हैं। वह अब भी अपनी मनमानी चलाना चाहते हैं। यही वजह है बिकरू और आस-पास के गांवों का विकास नहीं हो पा रहा है। 

04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला
04:0215 साल का इंतजार... मिर्जापुर में महिला ने उतारे कपड़े, दंग रह गए अफसर । Mirzapur Viral Video
05:20Babri Masjid पर बयान, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का जीना हुआ हराम
15:32UP Vidhan Sabha में गरजे CM Yogi, ‘लायक नहीं छोड़ेंगे…’ आखिर किस पर होगी बड़ी कार्रवाई?
04:45‘देश में दो नमूने…’ UP Assembly से X तक भिड़े Yogi–Akhilesh
10:51Cough Syrup मुद्दे पर बिना माइक चीखते-चिल्लाते रहे सपा विधायक, खुद उठकर CM Yogi ने दिया करारा जवाब