'Zomato सर्विस थोड़ी चला रहे, जो घर तक खाना पहुंचाएंगे' बाढ़ पीड़ितों के सामने बिगड़े DM के बोल, वीडियो वायरल

'Zomato सर्विस थोड़ी चला रहे, जो घर तक खाना पहुंचाएंगे' बाढ़ पीड़ितों के सामने बिगड़े DM के बोल, वीडियो वायरल

Published : Oct 14, 2022, 12:42 PM IST

अंबेडकरनगर डीएम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कहते हैं कि सरकार जोमैटो सर्विस नहीं चला रही है जो घर-घर खाना पहुंचाएंगे। 

यूपी के अंबेडकरनगर में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। इस बीच जिलाधिकारी सैमुअल पॉल का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बाढ़ पीड़ितों से कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि सरकार जोमैटो सर्विस नहीं चला रही है जो घर-घर खाना पहुंचाया जाएगा। उनके इस वीडियो की कड़ी आलोचना भी हो रही है। 

वायरल हो रहे वीडियो में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन बाढ़ चौकी के पास ग्रामीणों से बातचीत कर रहे हैं। वह कहते हैं कि 'बाढ़ चौकियों पर रुकने की व्यवस्था है, क्लोरीन टेबलेट दे देंगे। कोई बीमार होगा तो डॉक्टर आकर देख लेगा। इसलिए बढ़ा चौकी स्थापित होती है। बाढ़ चौकी का क्या परपज है... अगर आप लोग घर पर ही रहेंगे तो क्या हम लोग घर पर पहुंचवाएंगे खाना। जोमैटो सर्विस थोड़ी चला रहे हैं हम लोग। जोमैटो थोड़ी न चला रही है सरकार।'

Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!