चांदी कारोबारी पति-पत्नी के संदिग्ध हालात में मिले शव, कमरे के हालात देखकर पुलिस के भी उड़े होश

चांदी कारोबारी पति-पत्नी के संदिग्ध हालात में मिले शव, कमरे के हालात देखकर पुलिस के भी उड़े होश

Published : Jun 06, 2022, 02:38 PM IST

थाना गोविंदनगर की पॉश कॉलोनी जगन्नाथ पुरी के रहने वाले कृष्ण कुमार कौशिक उर्फ निमाई पंडित व उनकी पत्नी साधना कौशिक का शव उनके घर के अंदर ही मिला। रविवार शाम को हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही कॉलोनी में सनसनी फ़ैल गई। दोनों के शव अलग अलग कमरे में पड़े हुए थे।

मथुरा: जिले के थाना गोविंदनगर इलाके की पॉश कॉलोनी जगन्नाथ पुरी में संदिग्ध परिस्थितियों में दंपत्ति की मौत हो गई। दंपत्ति के शव घर के अंदर खून से लथपथ मिले। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या करने का अंदेशा 
थाना गोविंदनगर की पॉश कॉलोनी जगन्नाथ पुरी के रहने वाले कृष्ण कुमार कौशिक उर्फ निमाई पंडित व उनकी पत्नी साधना कौशिक का शव उनके घर के अंदर ही मिला। रविवार शाम को हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही कॉलोनी में सनसनी फ़ैल गई। दोनों के शव अलग अलग कमरे में पड़े हुए थे। कृष्ण कुमार कौशिक के बच्चे अलग कमरे में सो रहे थे। गोली की आवाज सुनकर जब वह जागे तो उन्होंने अपने पिता का शव देखा। पिता का शव देखकर बदहवास हुए बच्चे मां के कमरे की तरफ भागे जहां मां की शव पड़ा हुआ था। माता पिता का शव देख बच्चे बदहवास हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। पति पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मौके से लायसेंसी पिस्टल बरामद की। संभावना जताई जा रही है कि .32 वोर की पिस्टल से निताई पंडित ने पहले पत्नी को गोली मारी और फिर खुद आत्महत्या कर ली। 

जांच में जुटी पुलिस 
दंपत्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया की कृष्ण कुमार कौशिक उर्फ निताई व उनकी पत्नी साधना कौशिक की मौत हुई है। यह हत्या है या आत्महत्या जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम मौके पर है। कितने राउंड फायरिंग हुई है यह सब जांच की जा रही है।

04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला
04:0215 साल का इंतजार... मिर्जापुर में महिला ने उतारे कपड़े, दंग रह गए अफसर । Mirzapur Viral Video
05:20Babri Masjid पर बयान, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का जीना हुआ हराम
15:32UP Vidhan Sabha में गरजे CM Yogi, ‘लायक नहीं छोड़ेंगे…’ आखिर किस पर होगी बड़ी कार्रवाई?
04:45‘देश में दो नमूने…’ UP Assembly से X तक भिड़े Yogi–Akhilesh
10:51Cough Syrup मुद्दे पर बिना माइक चीखते-चिल्लाते रहे सपा विधायक, खुद उठकर CM Yogi ने दिया करारा जवाब