सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी सवारियों से भरी बस, भीषण हादसे में 3 की मौत के साथ 32 लोग हुए घायल

सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी सवारियों से भरी बस, भीषण हादसे में 3 की मौत के साथ 32 लोग हुए घायल

Published : May 18, 2022, 03:24 PM IST

यमुना एक्सप्रेस वे पर उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब 60 सवारियों से भरी बस एक्सप्रेसवे पर गिट्टी से भरे खड़े ट्रक से जा टकरायी। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगो की मौत हो गई। वहीं 32 के करीब लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और मृतकों को पोस्टमार्टम और घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया। 
 

मथुरा: यमुना एक्सप्रेस वे पर उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब 60 सवारियों से भरी बस एक्सप्रेसवे पर गिट्टी से भरे खड़े ट्रक से जा टकरायी। इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगो की मौत हो गई। वहीं 32 के करीब लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और मृतकों को पोस्टमार्टम और घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया। 

जिले के थाना नौहझील इलाके के यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन संख्या 66 पर दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 32 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची यमुना एक्सप्रेसवे और पुलिस टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को गैस कटर के माध्यम से बस को काटकर बाहर निकाला। 

हादसे की जानकारी मिलते ही एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र कई थानों की फोर्स के साथ हादसा स्थल पर पहुँचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सभी घायलों को इलाज के लिए नौहझील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 66 पर यह दर्दनाक हादसा मंगलवार की देर रात उस समय हुआ जब श्रद्धालुओं को नोएडा की ओर लेकर जा रही बस संख्या UP-17, AT-1785 एक्सप्रेस वे पर खड़े गिट्टी से भरे ट्रक संख्या बस RJ-05, GB-5788 में जा घुसी। 

वृंदावन ,गोवर्धन दर्शन करने आये थे श्रद्धालु
दिल्ली के शाहदरा इलाका स्थित रामनगर से करीब 60 यात्रियों का दल  वृंदावन और गोवर्धन दर्शन करने आया था। यह लोग दिल्ली से सुबह 7 बजे चले थे। श्रद्धालु सुबह करीब 10 बजे वृंदावन पहुंचे जहां दर्शन करने के बाद गोवर्धन चले गए। वृंदावन और गोवर्धन दर्शन करने के बाद श्रद्धालु यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते वापस दिल्ली लौट रहे थे कि तभी यह हादसा हो गया। 

यह घायल पहुंचे नौहझील के अस्पताल
बस हादसे में घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए मथुरा के नौहझील और नोएडा के अस्पतालों में भेजा गया। नौहझील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे शाहदरा दिल्ली निवासी सविता, रश्मि, अनुराधा, पूनम, सीमा सक्सेना व किशन का डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया।

04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला
04:0215 साल का इंतजार... मिर्जापुर में महिला ने उतारे कपड़े, दंग रह गए अफसर । Mirzapur Viral Video
05:20Babri Masjid पर बयान, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का जीना हुआ हराम
15:32UP Vidhan Sabha में गरजे CM Yogi, ‘लायक नहीं छोड़ेंगे…’ आखिर किस पर होगी बड़ी कार्रवाई?
04:45‘देश में दो नमूने…’ UP Assembly से X तक भिड़े Yogi–Akhilesh
10:51Cough Syrup मुद्दे पर बिना माइक चीखते-चिल्लाते रहे सपा विधायक, खुद उठकर CM Yogi ने दिया करारा जवाब