इटावा: सिलिंडर फटने से गिरा मकान, 100 मीटर दूरी तक बिखरा मलबा, कई लोग घायल 

इटावा: सिलिंडर फटने से गिरा मकान, 100 मीटर दूरी तक बिखरा मलबा, कई लोग घायल 

Published : Nov 10, 2022, 04:26 PM IST

यूपी के इटावा में एक दो मंजिला मकान अचानक ही गिर गया। बताया गया कि मकान के अंदर सिलिंडर फटा था जिसके चलते ही यह हादसा सामने आया। वहीं पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। 

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक मकान में अचानक धमाका हो गया। धमाका इतना भीषण था कि मकान पूरी तरीके से धराशाई हो गया और आसपास की दीवारों में दरारें भी आ गयी। जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस प्रशासन पहुंचा और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गया।

आपको बता दें कि इटावा जिले के इकदिल इलाके के मोहल्ला गुलियांत में अचानक एक मकान में भीषण धमाका हो गया। इस धमाके में 6 लोग घायल हो गए। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक पूरा मकान भरभरा कर नीचे जा गिरा। धमाके के आवाज़ इतनी तेज थी कि की आस पास के लोग सहम गए। लोगों ने अपने मकानों से आकर देखा तो एक मकान पूरी तरीके से धराशाई हो गया था। आनन-फानन में मकान के मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का काम किया गया। वहीं मौके पर पुलिस प्रशासन भी पहुंच गया जहां पर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!