मशहूर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को दुबई से मिली धमकी, हिंदुत्व का प्रचार करने पर परिणाम भुगतने की कही बात

मशहूर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को दुबई से मिली धमकी, हिंदुत्व का प्रचार करने पर परिणाम भुगतने की कही बात

Published : Apr 20, 2022, 05:50 PM IST

प्रख्यात भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज को दुबई के एक अज्ञात नम्बर से हिंदुत्व का प्रचार करने पर परिणाम भुगतने की धमकी मिली है। इस सम्बंध में एक तहरीर स्थानीय पुलिस को दी गयी है। देवकीनंदन महाराज ने हनुमान जयंति पर वासिम महाराष्ट्र में हनुमान शोभायात्रा निकाली थी। जिसमें उन्होने देश में ईशनिंदा कानून की जरूरत बतायी थी। 

मथुरा: प्रख्यात भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज को दुबई के एक अज्ञात नम्बर से हिंदुत्व का प्रचार करने पर परिणाम भुगतने की धमकी मिली है। इस सम्बंध में एक तहरीर स्थानीय पुलिस को दी गयी है। देवकीनंदन महाराज ने हनुमान जयंति पर वासिम महाराष्ट्र में हनुमान शोभायात्रा निकाली थी। जिसमें उन्होने देश में ईशनिंदा कानून की जरूरत बतायी थी। 

विश्व शांति सेवा चौरीटेबल ट्रस्ट सचिव विजय शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि वासिम, महाराष्ट्र में कथा के बाद 16 अप्रैल हनुमान जयंति पर संस्था प्रमुख देवकीनंदन महाराज ने हनुमान शोभायात्रा निकाली थी। इसमें बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल हुये थे। शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। इस दौरान देवकीनंदन महाराज ने हिंदु अराध्यों की शोभायात्रा पर पथराव को गलत बताते हुये देश में ईशनिंदा कानून की माँग उठाई थी। उन्होने कहा कि 18 अप्रैल को प्लस 3444 नम्बर से एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल संस्था के फोन नम्बर पर आया। कॉलर ने देवकीनंदन महाराज पर हिंदुत्व प्रचार और हैदराबाद सांसद अकबरूदीन ओवेसी का विरोध करने का आरोप लगाते हुये परिणाम भुगतने की धमकी दी। उक्त व्यक्ति ने महाराज को भाजपा का प्रचारक बताते हुये अश्लील गालियॉं दीं तथा हिंदुओं को मस्जिदों पर भगवा झण्डा लगाने का आरोपी बताया। इस सम्बध में संस्था द्वारा एक तहरीर वृन्दावन के थाना जैंत में दी गयी है। हम कभी किसी दूसरे धर्म की निंदा नहीं करते हैं। अंत तक हिंदुत्व और सनातन धर्म का प्रचार करते रहेंगे । चाहें इसके लिये कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े ।’

04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला
04:0215 साल का इंतजार... मिर्जापुर में महिला ने उतारे कपड़े, दंग रह गए अफसर । Mirzapur Viral Video
05:20Babri Masjid पर बयान, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का जीना हुआ हराम
15:32UP Vidhan Sabha में गरजे CM Yogi, ‘लायक नहीं छोड़ेंगे…’ आखिर किस पर होगी बड़ी कार्रवाई?
04:45‘देश में दो नमूने…’ UP Assembly से X तक भिड़े Yogi–Akhilesh
10:51Cough Syrup मुद्दे पर बिना माइक चीखते-चिल्लाते रहे सपा विधायक, खुद उठकर CM Yogi ने दिया करारा जवाब