मुकदमा वापस न लेने पर ससुर ने किया जानलेवा हमला, पीड़िता ने कहा- पति की मौत के बाद देवर ने किया था दुष्कर्म 

मुकदमा वापस न लेने पर ससुर ने किया जानलेवा हमला, पीड़िता ने कहा- पति की मौत के बाद देवर ने किया था दुष्कर्म 

Published : Sep 15, 2022, 01:37 PM IST

यूपी के मुरादाबाद में मुकदमा न वापस न लेने पर ससुर ने बहू पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना के बाद पीड़िता का इलाज नजदीकी अस्पताल में जारी है। महिला ने बताया यह हमला मुकदमा न वापस लेने पर किया गया है। 

मुरादाबाद के थाना कटघर इलाके  में एक महिला पर उसके ससुर ने ही चाकुओं से हमला कर दिया। इस हमले में महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। महिला के नाक और कंधे पर गम्भीर चोट लगी है और घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है।

कटघर थाना इलाके देहरी गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर रहने वाली महिला ने बताया कि उसके ससुर ने चाकुओं से उस पर जानलेवा हमला बोल दिया और महिला को जमीन पर गिरा कर उस समय तक पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गई। आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से महिला को आरोपी भगीरथ शरण कौशिक के चंगुल से छुड़ाया। लेकिन उसके बाद फिर  मौका पाकर ससुर ने चाकू से पीड़िता पर अनगिनत वार कर दिए। इससे पीड़िता के मुंह पर और नाक पर गहरे जख्म के चलते खून बहने लगा, लोगो के आने से आरोपी ससुर मोके से भाग गया। लेकिन ये पूरी घटना किसी बच्चे ने मोबाइल में कैद कर ली, जो अब वायरल हो गई है।

महिला ने बताया कि उसके पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है, तीन साल साल पहले उसके देवर पर प्रवीण कौशिक ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज है, उसी समय से उनके ससुर और देवर उसके ऊपर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे है और उसे जान से मारने की नियत से दोनो ने मिलकर ये हमला बोल दिया गया। 

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'