कुशीनगर हादसा: पनिहवा घाट पर हुआ एक साथ 13 अर्थियों का अंतिम संस्कार, ढांढस बंधा रहे लोगों के भी छलके आंसू

कुशीनगर हादसा: पनिहवा घाट पर हुआ एक साथ 13 अर्थियों का अंतिम संस्कार, ढांढस बंधा रहे लोगों के भी छलके आंसू

Published : Feb 17, 2022, 06:37 PM IST

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बुधवार रात कुएं की स्लैब टूटने से 13 लोगों ने जान गवां दी। कुशीनगर के पनिहवा घाट में एक साथ 13 अर्थियों का अंतिम संस्कार हुआ। वहां पर ढांढस बंधा रहे लोगों के आंखों में भी आंसू छलके। 

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश कुशीनगर में बुधवार रात कुएं की स्लैब टूटने से हुए हादसे (Kushinagar accident) में अपनी जान गंवाने वालीं महिलाओं और बच्चों का गुरुवार (17 फरवरी) को अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक साथ जब 13 अर्थियां गांव से निकलीं, तो पूरा गांव भावुक हो गया। रोते-बिलखते लोगों के मुंह से यही निकल रहा था कि हे भगवान तूने यह क्या कर दिया। महिलाओं और बच्चों के आंसू नहीं रुक रहे थे। 

इस बीच गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। लोगों में प्रशासन को लेकर आक्रोश भी दिखाई दिया। जिस घर में ये हादसा हुआ, वहां लड़की की शादी की तैयारियां चल रही थीं। पूजन कार्यक्रम में महिलाएं कुएं के मुंडेर पर बने चबूतरे(स्लैब) पर बैठी थीं। कुछ नाच-गा रही थीं, तभी स्लैब टूट गई थी। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है। करीब 30 लोग घायल हैं, जिनमें से कइयों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा रात करीब साढ़े 9 बजे कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में हुआ था। 

गुरुवार की दोपहर कुशीनगर के पनिहवा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।  इस दौरान हजारों लोग मौजूद थे। कहा जा रहा है कि करीब एक लाख लोग अंतिम संस्कार के समय मौजूद थे। गांववालों ने अपनी जिंदगी में ऐसा मंजर पहली बार देखा। अर्थियों की लाइन लगी हुई थी। क्या आदमी और क्या महिलाएं, सबकी आंखों से आंसू झर रहे थे। इस दौरान महिलाओं और बच्चों का बहुत बुरा हाल था।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
Read more