वृंदावन में छटीकरा रोड पर स्थित श्री कृष्णम शरणम् सोसायटी है। यहां मंगलवार की देर रात एक फ्लैट में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर सोसायटी में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को गाड़ी मौके पर पहुंच गई।
मथुरा: जिले के वृंदावन में देर रात हाई राइज अपार्टमेंट के एक फ्लैट में आग लग गई। आग लगने की घटना को पहले दबाने की कोशिश की गई, लेकिन जब आग बढ़ने लगी तो इसकी सूचना पुलिस और दमकल को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
श्री कृष्णम शरणम सोसायटी के फ्लैट में लगी आग
वृंदावन में छटीकरा रोड पर स्थित श्री कृष्णम शरणम् सोसायटी है। यहां मंगलवार की देर रात एक फ्लैट में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर सोसायटी में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को गाड़ी मौके पर पहुंच गई।
एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने फ्लैट में लगी आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। इसी बीच मुख्य दमकल अधिकारी प्रमोद शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
फ्लैट में हुई थी बियर पार्टी
श्री कृष्णम शरणम् सोसायटी का फ्लैट नंबर 7 पंजाब के रहने वाले अशोक गुप्ता के नाम है। अशोक गुप्ता ने फ्लैट में टाइल, पुट्टी का काम कराने के लिए लेबर को चाबी दी थी। लेबर ने काम करने के बाद चाबी किसी अपने मिलने वाले को दे दी। उन लोगों ने फ्लैट में जमकर हुक्के से धुएं उड़ाए और बियर पार्टी की। पार्टी करने के बाद जला हुआ हुक्का छोड़कर फ्लैट बंद करके चले गए। जिसके बाद वहां आग लग गई। सीएफओ प्रमोद शर्मा ने बताया आग पर काबू पा लिया गया। फ्लैट में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। यह गनीमत रही की जिस समय आग लगी फ्लैट में कोई नहीं था।
धर्म नगरी में बियर पार्टी
धर्म नगरी वृंदावन में इन दिनों हजारों फ्लैट बने हुए हैं। यहां अलग अलग सोसायटी में बड़ी संख्या में वृंदावन से बाहर के लोगों ने फ्लैट ले रखे हैं। इन फ्लैटों में कुछ लोग इस तरह की पार्टी कर इस धर्म नगरी पर धब्बा लगा रहे हैं। जिम्मेदारी उन बिल्डरों की भी है जिन्होंने सोसायटी तो बना दी लेकिन यह जानने की कोशिश नहीं की फ्लैटों में क्या चल रहा है।
Mar 14 2024, 02:12 PM IST
Mar 10 2024, 09:10 PM IST
Mar 10 2024, 07:48 PM IST
Mar 04 2024, 12:24 PM IST
Feb 21 2024, 11:02 AM IST
Nov 21 2023, 10:46 AM IST
Nov 20 2023, 04:39 PM IST
Nov 20 2023, 10:27 AM IST
Aug 01 2023, 06:35 PM IST
May 23 2023, 02:05 PM IST
Mar 08 2022, 04:10 PM IST
Mar 07 2022, 07:04 PM IST
Sep 25 2023, 11:19 AM IST
Jul 09 2023, 10:46 AM IST
Jun 19 2023, 10:59 AM IST
Jun 07 2023, 11:48 AM IST
Jun 08 2022, 02:17 PM IST
Sep 06 2024, 12:15 PM IST
May 09 2024, 01:24 PM IST
Jan 19 2023, 06:47 PM IST
Jan 19 2023, 05:43 PM IST
Jan 19 2023, 04:45 PM IST
Jan 19 2023, 04:17 PM IST
Jan 19 2023, 03:21 PM IST