पीलीभीत में शादी से पहले प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, लड़के के परिजनों ने घटना को बताया ऑनर किलिंग

पीलीभीत में शादी से पहले प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, लड़के के परिजनों ने घटना को बताया ऑनर किलिंग

Published : Dec 02, 2022, 01:18 PM IST

यूपी के पीलीभीत में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव फंदे से लटकते हुए पाए गए। वहीं लड़के के परिजनों ने ऑनर किलिंग की आशंका जाहिर की है। 

पीलीभीत जिले के न्यूरिया थाना क्षेत्र के सैंजना गांव एक मकान में युवक और युवती के शव फांसी के फंदे से लटके पाए गए। ये दोनों एक दिन पहले बुधवार शाम से लापता थे और उनके परिवार वाले उन्‍हें खोज रहे थे।
मृतक युवक 19 वर्षीय अरुण लोधी था, जिसकी शादी तय हो चुकी थी और गुरुवार को ही उसका तिलकोत्‍सव था। मृतका गांव की 18 वर्षीय एक लड़की थी। दोनों एक ही बिरादरी के थे और पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है क‍ि मृतक लड़का-लड़की, एक दूसरे को प्‍यार करते थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन लड़के की शादी तय होने के बाद से वे दोनों निराश हो गए थे।
प्रारंभिक जांच-पड़ताल में पुलिस यह मान रही है क‍ि दोनों ने बंद मकान में फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या की है। यह मकान लड़के के चाचा का बताया गया है। हालांक‍ि लड़के के परिवार वालों ने ऑनर किलिंग का अंदेशा जाहिर करते हुए पुलिस से लड़की के परिवार वालों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश पी का कहना है क‍ि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। एसपी का कहना है क‍ि लड़का-लड़की के बीच प्रेम प्रसंग का मामला प्रारंभिक पड़ताल के दौरान सामने आया है। पूरी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'