खेतों के बीच से छिप पर भाग रहे थे गो-तस्कर, पुलिस ने की पूछताछ तो कर दी फायरिंग

खेतों के बीच से छिप पर भाग रहे थे गो-तस्कर, पुलिस ने की पूछताछ तो कर दी फायरिंग

Published : Apr 26, 2022, 01:53 PM IST

यूपी के जिले सहारनपुर में खेतों के बीच से छिपकर गो-तस्कर भाग रहे थे। पुलिस ने पूछताछ की तो गो-तस्करों ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस मुठभेड़ में एक गो-तस्कर घायल हुआ और दो गो-तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के जिले सहारनपुर में पुलिस का लंगड़ा ऑपरेशन लगातार जारी है। आज एक बार फिर देर रात सहारनपुर जनपद की थाना रामपुर मनिहारान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दिल्ली सहारनपुर हाईवे के पास सैफपुर गांव की ओर जाने वाले खेतों के रास्ते पर गो तस्करों से पुलिस की उस समय मुठभेड़ हो गई जब बदमाश महिंद्रा पिकअप गाड़ी में खेतों के रास्ते जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की इस फायरिंग में एक गो तस्कर घायल हो गया।
 
जबकि दो अन्य बदमाशों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल कर ली। हालांकि एक बदमाश फरार होने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाशों की पहचान सचिन पुत्र सतपाल निवासी ग्राम जंधेडा समसपुर थाना रामपुर मनिहारान जो कि घायल हुआ है तथा अनस पुत्र इनाम निवासी ग्राम मोहनपुर गाडा थाना रामपुर मनिहारान सहारनपुर, यशपाल पुत्र साहब सिंह निवासी ग्राम भांकला थाना रामपुर मनिहारान सहारनपुर के रूप में हुई है।

पकड़े गए घायल बदमाश सचिन के विरुद्ध सहारनपुर जनपद के थाना कोतवाली नगर थाना गंगोह, थाना गागलहेड़ी, थाना चिलकाना, थाना जनकपुरी, थाना तीतरों में लूट चोरी आदि अपराधों के कई दर्जन मामले दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाशों के पास से महिंद्रा पिकअप गाड़ी के अलावा एक जिंदा बछिया, रस्सा कुल्हाड़ी, सूरी दो अवैध तमंचा, खोखा कारतूस, जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों का अपराधिक इतिहास है। पूछताछ के बाद कई अन्य मामले भी सामने आने की संभावना है। 

Bhai Dooj in Jail: न जेल की सलाखें रोक पाईं, न दीवारें… भाई दूज पर भाइयों से मिलने पहुंचीं बहनें!
05:06UP News: "भारत में बांग्लादेश जैसे हालात लाएंगे...?" Kanpur में ये क्या बोल गए Brajesh Pathak?
Bageshwar Baba पर Ban की मांग! Akhilesh Yadav ने पूछा- सनातनियों के Bulldozer कहां गए?
05:25Mainpuri Encounter: लूट की कार से घूम रहे थे लुटेरे! पुलिस से हो गया सामना, और फिर...?
05:30Yogi Speech: ‘किंगमेकर’ पर तंज, नेहरू से सवाल...दिल्ली के प्रदर्शन पर क्या बोले योगी? WATCH
03:26Acharya Pramod Krishnam: मोदी अर्जुन, विपक्ष कौरव! सपा-कांग्रेस गठबंधन और 2029 को लेकर कृष्णम की बड़ी भविष्यवाणी
04:02Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?
02:58"Yogi जी हमें बचा लो" बदायूं में मोबाइल टावर पर चढ़े 2 लोग! नीचे मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026
Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं