SP-RLD गठबंधन पर बोलीं स्मृति ईरानी, कहा- RLD को पड़ा वोट तो लाल टोपी वालों की होगी सरकार

SP-RLD गठबंधन पर बोलीं स्मृति ईरानी, कहा- RLD को पड़ा वोट तो लाल टोपी वालों की होगी सरकार

Published : Feb 06, 2022, 06:58 PM IST

केंद्रीय मंत्री स्मृति ने कहा कि आपको लगता होगा प्रतियाशी हैंडपम्प लेकर घूम रहा है, मैं साइकल की बात कर रही हूं। लेकिन RLD को अगर वोट पड़ा और समर्थन मिला तो लाल टोपी वालों की सरकार होगी। औरतों ने कह दिया है कि SP-RLD की सरकार नहीं बनने देंगे। अब मैं सुनने आई हूं कि भाईयों का क्या कहना है। औरतों ने इसलिए कहा क्योंकि यहां कई परिवारों की बेटियों का जलील किया गया था।

बागपत: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Election) का प्रचार काफी तेज से हो रहा है। चुनाव की तारीखों के नजदीक आते ही सभी नेता प्रचार करने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में जनपद बागपत की छपरौली विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सहेन्द्र सिंह रमाला के जनसम्पर्क कार्यक्रम में दोघट गांव में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) पहुंची। उन्होंने जनसभा में संबोधन से पहले भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर नमन किया। उसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

इज्जत पर आई बात, सारी बहनें हुई साथ
मंच से स्मृति ईरान ने कहा सहेन्द्र जी को बहनों की तरफ से बता दूं। जब बात इज्जत पर आती है तो सारी बहनें एक हो जाती है ना धर्म ना जाति। इकट्ठे हम एक ही कमल के निशान के पीछे हैं। हमारी वही पहचान है। भारत माता की जय।

राम भक्तों पर गोलियां क्यों चलवाई
उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं से जब पूछा गया निर्दोष राम भक्तों पर गोलियां क्यों चलवाई तो सपा नेताओं ने कहा था कि अगर मारना होता तो और मारते। इसलिए आज सहेन्द्र के लिए मात्र वोट मांगने नही आई हूं। हर उस राम भगत के लिए वोट मांगने आयी हूं, जिनको सपा की सरकार ने मौत के घाट उतारने का दुस्साहस किया था। 

SP-RLD की सरकार नहीं बनने देंगे
केंद्रीय मंत्री स्मृति ने कहा कि आपको लगता होगा प्रतियाशी हैंडपम्प लेकर घूम रहा है, मैं साइकल की बात कर रही हूं। लेकिन RLD को अगर वोट पड़ा और समर्थन मिला तो लाल टोपी वालों की सरकार होगी। औरतों ने कह दिया है कि SP-RLD की सरकार नहीं बनने देंगे। अब मैं सुनने आई हूं कि भाईयों का क्या कहना है। औरतों ने इसलिए कहा क्योंकि यहां कई परिवारों की बेटियों का जलील किया गया था।

Bhai Dooj in Jail: न जेल की सलाखें रोक पाईं, न दीवारें… भाई दूज पर भाइयों से मिलने पहुंचीं बहनें!
05:06UP News: "भारत में बांग्लादेश जैसे हालात लाएंगे...?" Kanpur में ये क्या बोल गए Brajesh Pathak?
Bageshwar Baba पर Ban की मांग! Akhilesh Yadav ने पूछा- सनातनियों के Bulldozer कहां गए?
05:25Mainpuri Encounter: लूट की कार से घूम रहे थे लुटेरे! पुलिस से हो गया सामना, और फिर...?
05:30Yogi Speech: ‘किंगमेकर’ पर तंज, नेहरू से सवाल...दिल्ली के प्रदर्शन पर क्या बोले योगी? WATCH
03:26Acharya Pramod Krishnam: मोदी अर्जुन, विपक्ष कौरव! सपा-कांग्रेस गठबंधन और 2029 को लेकर कृष्णम की बड़ी भविष्यवाणी
04:02Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?
02:58"Yogi जी हमें बचा लो" बदायूं में मोबाइल टावर पर चढ़े 2 लोग! नीचे मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026
Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं