बुंदेलखंड एक्‍सप्रेस वे को लेकर अखिलेश यादव ने फिर उठाए सवाल, कहा- क्या  ED-CBI करेगी जांच

बुंदेलखंड एक्‍सप्रेस वे को लेकर अखिलेश यादव ने फिर उठाए सवाल, कहा- क्या ED-CBI करेगी जांच

Published : Aug 05, 2022, 06:19 PM IST

अखिलेश ने कहा कि आपको याद होगा कि कासगंज में भाजपा के लोगों ने तिरंगा यात्रा के नाम पर हिन्दू मुस्लिम का दंगा करवाया था। भारतीय जनता पार्टी जिस संगठन से निकली है उसने कभी तिरंगा नही फहराया। आप सबसे बड़ा तिरंगा देखोगे तो यह जनेश्वर मिश्र पार्क में लगा है।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी को लेकर बड़ा बयान दिया है। जनेश्वर मिश्र की जयंती पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि तिरंगा के साथ दंगा भी फैला सकती है भाजपा। इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक कह डाला कि भाजपा प्रदेश में कई ऐसी घटना भी करा सकती है जिससे समाज मे दूरियां बन जाएं। 

आरएसएस ने कभी नहीं लगाया भारत का झंडा
अखिलेश ने कहा कि आपको याद होगा कि कासगंज में भाजपा के लोगों ने तिरंगा यात्रा के नाम पर हिन्दू मुस्लिम का दंगा करवाया था। भारतीय जनता पार्टी जिस संगठन से निकली है उसने कभी तिरंगा नही फहराया। आप सबसे बड़ा तिरंगा देखोगे तो यह जनेश्वर मिश्र पार्क में लगा है। समाजवादियों ने जनेश्वर मिश्र पार्क के साथ कई जगह तिरंगा झंडे लगाए। भारतीय जनता पार्टी के लोग तो केवल धोखा देने का काम करते हैं। पूरे देश को यह बात समझनी चाहिए कि भाजपा तो आरएसएस की पॉलिटिकल विंग है। आरएसएस का इतिहास देखेंगे तो बरसों बरस तक आरएसएस ने भारत का झंडा अपने स्थान पर नहीं लगाया है। भाजपा हमेशा बांटकर के राज करती है। वो (बीजेपी) जानते हैं कि डिप्टी सीएम को आगे करके उनके पिछड़े होने का लाभ उठाइए। भाजपा की सरकार में सबसे ज्यादा अगर धोखा हुआ है तो वह पिछड़े, दलित और मुसलमानों के साथ हुआ है। 

04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला
04:0215 साल का इंतजार... मिर्जापुर में महिला ने उतारे कपड़े, दंग रह गए अफसर । Mirzapur Viral Video
05:20Babri Masjid पर बयान, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का जीना हुआ हराम
15:32UP Vidhan Sabha में गरजे CM Yogi, ‘लायक नहीं छोड़ेंगे…’ आखिर किस पर होगी बड़ी कार्रवाई?
04:45‘देश में दो नमूने…’ UP Assembly से X तक भिड़े Yogi–Akhilesh
10:51Cough Syrup मुद्दे पर बिना माइक चीखते-चिल्लाते रहे सपा विधायक, खुद उठकर CM Yogi ने दिया करारा जवाब