अमरोहा में CM योगी ने कहा- मथुरा में भी होगा भव्य मंदिर का निर्माण

अमरोहा में CM योगी ने कहा- मथुरा में भी होगा भव्य मंदिर का निर्माण

Published : Dec 29, 2021, 07:02 PM IST

बुधवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमरोहा के हसनपुर में 43 करोड़ की 31 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्‍यास क‍िया। इस दौरान सीएम ने कहा क‍ि यह भीड़ यात्रा को ऐतिहासिक बना रही है, पांच साल पहले हमने कहा था कि गुंडों और दंगाइयों के लिए भाजपा सरकार भारी पड़ेगी, भाजपा ने पश्चिमी यूपी को दंगा मुक्त बनाया है। साथ ही कहा कि अयोध्या में राम मदिर बनाया, काशी में भी बन रहा है, फिर मथुरा वृन्दावन कैसे चूक जाएगा।

अमरोहा: यूपी में विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha chunav 2022) से पहले यूपी सरकार (UP Government) की ओर से लगातार अलग अलग परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया जा रहा है। बुधवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi adityanath) ने अमरोहा के हसनपुर में 43 करोड़ की 31 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्‍यास क‍िया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने जो कहा वो करके दिखाया। अयोध्या में राम मदिर बनाया, काशी में भी बन रहा है, फिर मथुरा वृन्दावन कैसे चूक जाएगा।

पश्चिमी यूपी को बनाया दंगा मुक्त: योगी
सीएम ने कहा क‍ि यह भीड़ यात्रा को ऐतिहासिक बना रही है, पांच साल पहले हमने कहा था कि गुंडों और दंगाइयों के लिए भाजपा सरकार भारी पड़ेगी, भाजपा ने पश्चिमी यूपी को दंगा मुक्त बनाया है। विकास की बयार वह रही है। 2017 से पहले लोगों को विकास नहीं मिलता था, तीन दिन पहले पता चल गया क‍ि पैसा कहां जाता था, इस पैसे को दीवार तोड़कर हमने न‍िकाला। 2017 से पहले कोई प्रदेश में नहीं आता था, यूपी के नाम से डरते थे लोग, यहां तुष्टिकरण की नीति थी। जहां दंगे होते थे, वहां अब गन्‍ने की खेती होती है।

सीएम योगी ने कहा क‍ि आठ चीनी मिलों को नया रूप दिया गया है। इनमें अमरोहा भी शामिल है, साढ़े चार साल में गन्ना मूल्‍य का भुगतान पूरा किया गया है, कोरोना काल में हमने जीवन व जीविका बचाई। यूपी के कोरोना प्रबंधन को देश ने ओर देश के प्रबंधन को दुनिया ने सराहा। यही वजह है क‍ि आज हम पर‍ियोजनाओं का शिलान्यास कर रहे हैं। हमनें कोरोना काल में भी योजनाओं को चालू रखा। वैक्सीन, राशन सब कुछ मुफ्त दिया। सीएम ने पूछा क‍ि किसने वैक्सीन लगवाई, उन्‍होंने सबसे अपील की क‍ि वैक्‍सीन लगवा लें।

पहले कावड़ यात्राओं पर लगाई जाती थी रोक
अमरोहा की जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा क‍ि पश्चिम यूपी की कांवड़ यात्रा निकलती थी तो रोक लगाई जाती थी, दंगाइयों पर सपा-बसपा और कांग्रेस ने काबू नहीं किया, भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने जो कहा वो करके दिखाया। अयोध्या में राम मदिर बनाया, काशी में भी बन रहा है, फिर मथुरा वृन्दावन कैसे चूक जाएगा। वहां भी टीम गठित की है, गति देना शुरू कर दिया गया है। हमने नौकरी दी, सपा में चाचा-भतीजा वसूली करते थे। बहन जी के लिए अपना परिवार ही प्रदेश था, कांग्रेस का कोई वारिस ही नहीं है, हमारे लिए प्रदेश की जनता ही परिवार है। हमने किसानों के कर्ज माफ क‍िए, फसल का दाम दिया, बेट‍ियों को सुरक्षा दी। नौजवानों को नौकरी दी, जो कहा वो किया, लिहाजा यात्रा को समर्थन दीजिए। यह आपका आशीर्वाद है, पांच साल के विकास को देखिए। अगले तीन माह भाजपा के मिशन को दीज‍िए। सीएम ने भारत माता की जय के साथ संबोधन खत्‍म क‍िया।
CM योगी ने अमरोहा में 31 परियोजनाओं का किया शिलान्यास, कहा- जहां दंगे होते थे, वहां अब गन्‍ने की खेती होती है

Bhai Dooj in Jail: न जेल की सलाखें रोक पाईं, न दीवारें… भाई दूज पर भाइयों से मिलने पहुंचीं बहनें!
05:06UP News: "भारत में बांग्लादेश जैसे हालात लाएंगे...?" Kanpur में ये क्या बोल गए Brajesh Pathak?
Bageshwar Baba पर Ban की मांग! Akhilesh Yadav ने पूछा- सनातनियों के Bulldozer कहां गए?
05:25Mainpuri Encounter: लूट की कार से घूम रहे थे लुटेरे! पुलिस से हो गया सामना, और फिर...?
05:30Yogi Speech: ‘किंगमेकर’ पर तंज, नेहरू से सवाल...दिल्ली के प्रदर्शन पर क्या बोले योगी? WATCH
03:26Acharya Pramod Krishnam: मोदी अर्जुन, विपक्ष कौरव! सपा-कांग्रेस गठबंधन और 2029 को लेकर कृष्णम की बड़ी भविष्यवाणी
04:02Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?
02:58"Yogi जी हमें बचा लो" बदायूं में मोबाइल टावर पर चढ़े 2 लोग! नीचे मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026
Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
Read more