गांजा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल

गांजा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल

Published : May 24, 2022, 12:34 PM IST

 फतेहपुर में गांजा तस्कर के घर दबिश डालने गई पुलिस पर हमले का मामला सामने आया। यहां ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। घरों की छत से हुए पथराव के बाद अफरा-तफरी मच गई। इस बीच गांजा तस्कर वहां से फरार हो गया। इस पथराव में महिला कांस्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। 

फतेहपुर: यूपी के फतेहपुर में गांजा तस्कर के घर दबिश डालने गई पुलिस पर हमले का मामला सामने आया। यहां ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। घरों की छत से हुए पथराव के बाद अफरा-तफरी मच गई। इस बीच गांजा तस्कर वहां से फरार हो गया। इस पथराव में महिला कांस्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले को लेकर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। इसी के साथ आगे की कार्रवाई जारी है। 

पुलिस ने हमला मामले में मुकदमा किया दर्ज  
घटना थरियाव थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव की है। पुलिस ने मामले में दो अलग-अलग मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें से पहला मुकदमा गांजा तस्कर के घर से किलो गांजा बरामद होने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं दूसरा मुकदमा पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में 16 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया है। मामले को लेकर पुलिस टीम आगे की कार्रवाई में लगी है। 

मुखबिर से मिली थी सूचना
एएसपी राजेश कुमार ने जानकारी दी कि मुखबिर ने पुलिस को बताया कि मीरपुर गांव में गांजा तस्कर राजीव सिंह गांजा की बिक्री कर रहा है। जिसके बाद थाना प्रभारी फोर्स और महिला कांस्टेबल के साथ राजीव सिंह के घर पर दबिश डालने के लिए पहुंचे। गांजा तस्कर के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ ही पुलिस टीम पर भी पथराव किया। इस दौरान मौके का फायदा उठाते हुए राजीव सिंह मौके से फरार हो गया। पथराव में महिला कांस्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?
03:15उन्नाव केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद पर लगी रोक! जानिए क्यों ?
04:55अवैध संबंध का शक: पति ने पत्नी की मफलर से गला दबाकर हत्या की, वाराणसी से खौफनाक मामला
04:0215 साल का इंतजार... मिर्जापुर में महिला ने उतारे कपड़े, दंग रह गए अफसर । Mirzapur Viral Video
05:20Babri Masjid पर बयान, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का जीना हुआ हराम
15:32UP Vidhan Sabha में गरजे CM Yogi, ‘लायक नहीं छोड़ेंगे…’ आखिर किस पर होगी बड़ी कार्रवाई?
04:45‘देश में दो नमूने…’ UP Assembly से X तक भिड़े Yogi–Akhilesh
10:51Cough Syrup मुद्दे पर बिना माइक चीखते-चिल्लाते रहे सपा विधायक, खुद उठकर CM Yogi ने दिया करारा जवाब