5 वायरल खबरें: दिव्यांग बच्ची ने लिया दौड़ में हिस्सा, लोगों के लिए बनी मिसाल

5 वायरल खबरें: दिव्यांग बच्ची ने लिया दौड़ में हिस्सा, लोगों के लिए बनी मिसाल

Published : Jan 30, 2020, 06:43 PM IST

पूरी दुनिया की वो खबरें, जिन्हें सबसे ज्यादा देखा गया

वायरल -1
दिव्यांग बच्ची ने लिया दौड़ में हिस्सा, लोगों के लिए बनी मिसाल
कुछ लोग होते हैं जो उम्मीद बनाते हैं। सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची का एक पैर नहीं है लेकिन वो बाकी बच्चियों के साथ दौड़ में हिस्सा लेती है।  सुशांत नंदा आईएफएस अफसर ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया। बच्ची के एक हाथ में बैसाखी है। उसके सहारे वो दौड़ रही है। बच्ची की हिम्मत की खूब तारीफ हो रही है


वायरल -2
जाल में फंस गई थी व्हेल शार्क, मछुआरों ने समुद्र में छोड़कर जीता दिल
मछुआरों का एक समूह समंदर में मछली पकड़ रहा था। जब उन्होंने समंदर से जाल निकाला तो उसमें एक बड़ी मछली फंसी नजर आई। जल्द ही उन्हें पता चल गया कि वह एक व्हेल शार्क है। उन्होंने ज्यादा वक्त गंवाए बिना उस मछली को जाल से आजाद किया और वापस उसकी दुनिया में छोड़ दिया। इस खूबसूरत घटना को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना केरल के कोझीकोड में स्थित पुथियप्पा बंदरगाह की है। यहां मछुआरों के जाल में गलती से एक व्हेल शार्क फंस गई थी। 


वायरल -3
शबाना आजमी को बचाने 2 किमी दौड़ा था गार्ड, अब हुआ सम्मान
शबाना आजमी को बचाने के लिए महाराष्ट्र सिक्युरिटी फोर्स के जिस जवान ने 2 किमी तक दौड़ लगाई थी, उसे अब एक एनजीओ ने सम्मानित किया है। लाइफ सेविंग फाउंडेशन ने विवेकानंद योगे को संयुक्त पुलिस आयुक्त की मौजूदगी में सम्मानित किया। बता दें कि विवेकानंद को ही सबसे पहले सूचना मिली थी कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कोई ऐक्सिडेंट हुआ है। उन्होंने एक पल भी गंवाए बिना घटनास्थल के लिए दौड़ लगा दी, उस वक्त उन्हें पता भी नहीं था कि उस कार में शबाना आजमी हैं।


वायरल -4
कार के नीचे दब गई महिला, इंसानित दिखाते हुए लोगों ने बचाया
अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक महिला के साथ हादसा हो गया। वो कार के नीचे दब गई। महिला का पैर फिसला और वो SUV के नीचे आ गई। कार के अंदर बैठी महिला ने एक दम से ब्रेक लगा दिया। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने महिला की मदद की और SUV को उठा दिया है।  इस घटना का वीडियो सामने  आया है।लोगों ने जिस तरह से महिला की हेल्प की सोशल मीडिया खूब तारीफ हो रही है।   


 वायरल -5
कोरोनावायरस का केरल में पहला मामला आया सामने आया, छात्र संक्रमित
भारत में कोरोनावायरस का पहला मामला सामने आया है। वुहान से लौटे केरल के छात्र में इस वायरस की पुष्टि हुई है। उसकी हालत स्थिर है और उसके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।बता दें चीन में कोरोनावायरस से 170 लोगों की मौत हो चुकी है। 24 घंटे में 1700 नए मामले सामने आए हैं। अब तक 7711 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। 


 

02:49Rescue Video: आफत में फंसे भालू के लिए देवदूत बने जवान, दिल को छू जाएगा वीडियो
01:39हमलावर हुए दो हाथी और केरल के अरातुपुझा उत्सव में मच गई भगदड़- Watch Video
01:18Holi के नाम पर Delhi Metro में लड़कियों की 'गंदी हरकत', Viral Video देख भड़के लोग
01:18गुस्सैल हाथी का दिमाग हुआ खराब तो सूंड से हवा में उठा दिया ट्रक, डरे सहमे रहम की भीख मांगते दिखे अंदर के लोग
01:30बांग्लादेश: स्कूल जा रही छात्रा के साथ युवक ने की शर्मनाक हरकत, CCTV वीडियो देख फूटा लोगों का गुस्सा - Watch Video
04:07पहले की बहस फिर कॉलर पकड़कर कर दी धुनाई, बेंगलुरु में हनुमान चालीसा बजाने पर जमकर हुआ हंगामा- Watch Video
01:52आंखों में आंसू और बजाते रहे तालियां, वायरल हुआ बेटे को स्टेज पर देख पिता यह Emotional Video
00:41गुरुग्राम: माउथ फ्रेशनर खाते ही मुंह से आने लगा खून और बिगड़ी लोगों की हालत- Watch Video
00:58'वन चाय प्लीज' जानिए कौन है 'डॉली चायवाला' जिसके स्टाइल ने बिल गेट्स को बनाया मुरीद - Watch Video
00:53Viral Video: हेलमेट में बैठा सांप देखकर लोग हुए हैरान, कड़ी मशक्कत के बाद किया गया रेस्क्यू