मारा गया 134 फीट का विशालकाय सांप! अब तक डेढ़ लाख बार शेयर हुई PHOTO

दुनिया में कई घटनाएं ऐसी होती हैं, जिन पर एकबारगी यकीन कर पाना मुश्किल होता है। कई बार ऐसी घटनाएं सच होती हैं, पर सोशल मीडिया पर  झूठ को भी सच बता कर उसे वायरल करने की प्रवृत्ति बढ़ी है।

Asianet News Hindi | Published : Oct 12, 2019 4:04 AM IST / Updated: Oct 13 2019, 10:52 AM IST

हटके डेस्क।  दुनिया में कई घटनाएं ऐसी होती हैं, जिन पर एकबारगी यकीन कर पाना मुश्किल होता है। कई बार ऐसी घटनाएं सच होती हैं, पर सोशल मीडिया पर झूठ को भी सच बता कर उसे वायरल करने की प्रवृत्ति बढ़ी है। हाल ही में यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई कि अफ्रीका के रॉयल ब्रिटिश कमांडोज ने दुनिया के सबसे बड़े सांप 134 फीट के एनाकोंडा को मार डाला, जिसने करीब 250 लोगों और 2,300 जानवरों को अपना शिकार बनाया था। इस सांप को 2000 किलो वजन का बताया गया और कहा गया कि कमांडोज को उसे मारने में 37 दिन लगे। सोशल मीडिया पर जब यह खबर वायरल हो गई, फिर भी लोगों को इस पर विश्वास नहीं हुआ। बता दें कि सोशल मीडिया पर यह पोस्ट साल 2015 में ही डाली गई थी और तब से उस विशालकाय एनाकोंडा की तस्वीर करीब डेढ़ लाख बार शेयर की गई।

किसने की थी यह पोस्ट
यह पोस्ट फेसबुक पर रमाकांत कजारिया नाम के शख्स ने की थी, जिन्होंने उपरोक्त दावे किए थे। उन्होंने लिखा था कि यह विशालकाय एनाकोंडा अफ्रीका की अमेजन नदी के किनारे पाया गया था। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद लोग हैरान रह गए थे और उन्होंने इसे शेयर करना शुरू कर दिया था। बता दें कि फेसबुक पर सबसे ज्यादा शेयर की जाने वाली पोस्ट्स में से यह एक है।

Latest Videos

क्या है सच्चाई
बहुत से लोगों को उन तथ्यों पर यकीन नहीं है, जो कजारिया ने अपने पोस्ट में बताई है। सबसे पहली बात तो यह है कि अमेजन नदी अफ्रीका में नहीं, साउथ अमेरिका में है। दूसरी बात अफ्रीका रॉयल ब्रिटिश कमांडो नाम की कोई फोर्स है ही नहीं। वहीं, जिस सांप की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई है और कहा गया है कि उसे मारने में 37 दिन लगे, उसके शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं दिख रहे। पोस्ट में कहा गया कि इस सांप ने सैकड़ों लोगों और हजारों जानवरों को अपना शिकार बनाया, लेकिन इसके बारे में कभी मीडिया में कोई प्रामाणिक खबर नहीं आई। यही नहीं, इस सांप को 134 फीट लंबा बताया गया है, पर नेशनल जियोग्राफी के अनुसार, ग्रीन एनाकोंडा जिसे दुनिया का सबसे लंबा सांप बताया गया है, महज 30 फीट लंबा है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू में PM मोदी का जोरदार भाषण, कहा और तेज होंगे विकास के काम
मुख्यमंत्री आतिशी ने भरा महिला कार्यकर्ता का कान और वो टूट पड़ी, BJP ने शेयर किया वीडियो
Bihar Flood: तबाही मचाने को तैयार सैलाब, 56 साल बाद इतने खतरनाक रूप में आई कोसी
उप मुख्यमंत्री के दबंग और नाबालिग बेटे का टशन, पुलिस के सामने बनाया रील
Pitru Paksha 2024: सर्व पितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का साया, आखिर कब और कैसे कर पाएंगे श्राद्ध