पहली नजर में युवती को हुआ प्यार, फिर इस तरह बुजुर्ग को पटाया

इंडोनेशिया में रहने वाली 27 साल की नूरानी और 83 साल के सुदिरगो की शादी इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हो भी क्यों ना? आखिर दोनों के उम्र में 56 साल का अंतर है। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 24, 2019 6:22 AM IST

इंडोनेशिया: कहते हैं ना कि प्यार में बड़ी ताकत होती है। शायद इसी ताकत ने दो प्यार करने वालों को शादी करने की हिम्मत दी। 

यहां रहने वाले 83 साल के सुदिरगो लोगों की मदद करने के लिए काफी मशहूर हैं। वो हर जरूरतमंद की मदद करते हैं। 27 साल की नूरानी की मुलाकात सुदीरगो से तब हुई जब वो अपनी मां के साथ उनसे मिलने गई थी। दरअसल, नूरानी की मां सुदीरगो से मदद लेने गई थी। वहीं नूरानी को पहली नजर में सुदीरगो से प्यार हो गया।  

लगातार जाती रही सुदीरगो के घर 
उस मुलाक़ात के बाद नूरानी कई दफा सुदीरगो के घर गई। उसकी चाहत देख सुदीरगो के मन में भी नूरानी के लिए प्यार जाग गया। शुरुआत में सुदीरगो शादी के लिए तैयार नहीं थे लेकिन बाद में उन्होंने भी शादी के लिए हां कर दी। 

परिवार को मनाने में लगी मेहनत 
जब दोनों ने अपने परिवार से शादी की बाद कही तो उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी। सुदीरगो के बच्चों ने नूरानी को किसी और से शादी की सलाह दी। लेकिन नूरानी अपनी जिद्द पर अड़ गईं। काफी मशक्कत के बाद दोनों परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार हुए।  

सुदीरगो की चौथी शादी 
सुदीरगो इससे पहले तीन शादियां कर चुके हैं। नूरानी के साथ ये उनकी चौथी शादी है। हालांकि सुदीरगो का मानना है कि नूरानी उनसे काफी प्यार करती हैं और उसने पैसों के लिए उससे शादी नहीं की है। इस कपल ने 18 अगस्त को गांव वालों और परिवार के सामने शादी कर ली।  

Share this article
click me!