
मलेशिया: पहले लोग भगवान से काफी डरते थे। उनके डर से लोग बुरे काम नहीं करते थे। लेकिन आज का ज़माना एडवांस है। अब तो भगवान का नाम लेकर लोगों को बेवकूफ बनाया जाता है। हद तो ये हो गई है कि अब मंदिर और मस्जिदों में भी चोरियां होने लगी हैं। इसी का ताजा उदाहरण मलेशिया के पहनाग में देखने को मिला।
सुबह चार बजे पकड़ा गया चोर
हाल ही में पहनाग के तेमरलोह जाया मस्जिद में लोगों ने 51 साल के एक शख्स को पकड़ कर खूब पीटा। शख्स को लोगों ने मस्जिद के दान पेटी से चोरी करते पकड़ा। इसके बाद रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद सभी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। शख्स को अहले सुबह पकड़ा गया। शख्स खुद मुस्लिम था और मस्जिद में नमाज अदा करने भी पहुंचता था।
कई मस्जिदों को बनाया निशाना
लोगों ने बताया कि इलाके में पिछले कई दिनों से अलग-अलग मस्जिदों में चोरी की घटना सामने आ रही थी। लाख कोशिश के बाद भी चोर पकड़ा नहीं जा रहा था। पकड़े गए चोर के पास से कई आधुनिक औजार मिले। जिससे वो काफी आसानी से पति से पैसे निकाल लेता था। लोगों ने चोर के उम्र का लिहाज नहीं किया और उसे जमकर पीटा।
लोगों का था मिक्स रिएक्शन
इस चोरी की घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसके बाद लोगों का मिक्स रिएक्शन सामने आया। पहले तो कुछ लोगों ने अधेड़ की पिटाई पर लोगों की आलोचना की। लेकिन इसके बाद जब उसके चोरी के किस्से जाने तो सबने उसकी क्लास लगाई।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News