सपने से मौत के नजदीक पहुंची महिला

Published : Sep 18, 2019, 03:02 PM ISTUpdated : Sep 18, 2019, 04:18 PM IST
सपने से मौत के नजदीक पहुंची महिला

सार

अमेरिका में रहने वाली एक महिला के साथ अजीबोगरीब घटना घटी। महिला ने अपने सपने में खुद को कुछ लुटेरों से घिरा पाया और अगली सुबह उसकी अंगुली से हीरे की अंगूठी गायब थी। 

अमेरिका: अकसर हमने सपने सच होने की बात सुनी है। लेकिन अगर सपने में चोरी होता देखने के बाद सुबह सच में आप लूट जाएं तो? ऐसा ही अजीबोगरीब वाकया सामने आया अमेरिका के सैन डिएगो से। यहां रहने वाली एक महिला ने सपने में चोरों को देखा और सुबह उसके हाथ से हीरे की अंगूठी गायब हो गई। 

29 साल की जेना इवांस ने अपने फेसबुक पर ये पूरी घटना शेयर की। जहां से ये वायरल हो गया। दरअसल, जेना सपने में अपने मंगेतर बॉबी हॉवेल के साथ ट्रेवल कर रही थी, जब दोनों को कुछ लुटेरों ने घेर लिया। इसके बाद बॉबी ने जेना को उसके हाथ में पहनी हुई 2.4 कैरेट हीरे की अंगूठी को बचाने के लिए उसे निगल जाने को कहा। नींद में सपने को देखते हुए जेना ने सच में अंगूठी को निगल लिया। जेना को ऐसा लगा कि वो ये सब सपने में कर रही है, जबकि उसने असलियत में अंगूठी निगल ली थी।  

इस घटना के बाद जेना को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने अंगूठी को नेचुरल तरीके से बाहर निकालने का फैसला किया। अंगूठी जेना की अतड़ियों तक पहुंच गई थी। इसके बाद सुबह अंगूठी को बाहर निकाल लिया गया। 

बाद में जेना ने बताया कि उसने इस अंगूठी के लिए पांच साल इंतजार किया था। लेकिन अब इस घटना के बाद वो रात को अपनी रिंग उतार कर सोती हैं। जेना द्वारा फेसबुक पर किए पोस्ट के बाद कई लोगों ने इसपर कमेंट किया। 
 

PREV

Recommended Stories

लात-घूंसा-चांटा और मुक्का वाले दांव पेंच, पहलवानी का ये वीडियो हरी कर देगा तबियत
जानपर खेलकर बचाई जान, 25 हजार Volt करंट के बीच दिखाई दिलेरी, वायल हुआ वीडियो