ऑक्टोपस के साथ फोटो खिंचवाने से पहले हो जाएं सावधान

Published : Aug 13, 2019, 02:48 PM ISTUpdated : Aug 13, 2019, 03:28 PM IST
ऑक्टोपस के साथ फोटो खिंचवाने से पहले हो जाएं सावधान

सार

अमेरिका के एक वॉशिंगटन में एक महिला को ऑक्टोपस के साथ फोटो खिंचाना भारी पड़ गया। महिला फोटो कॉन्टेस्ट के लिए फोटोशूट करा रही थी।  महिला के मुताबिक, टैकोमा नैरोज ब्रिज के पास फिशिंग डर्बी में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी।  लोगों ने एक ऑक्टोपस पकड़ा था। जेमी ने ऑक्टोपस को डिनर में बनाने के बहाना बनाकर उनसे मांगा था। 

वॉशिंगटन. अमेरिका के वॉशिंगटन में एक महिला को ऑक्टोपस के साथ फोटो खिंचाना भारी पड़ गया। महिला फोटो कॉन्टेस्ट के लिए फोटोशूट करा रही थी।  महिला के मुताबिक, टैकोमा नैरोज ब्रिज के पास फिशिंग डर्बी में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी।  लोगों ने एक ऑक्टोपस पकड़ा था। जेमी ने ऑक्टोपस को डिनर में बनाने के बहाना बनाकर उनसे मांगा था। 

कैसे हुआ हादसा

महिला ने बताया, ऑक्टोपस उसके चेहरे पर था तभी अचानक उसने ठुड्डी पर हमला कर दिया। इस दौरान कुछ लोग उसकी फोटो खींच रहे थे। महिला ने बताया जिस वक्त ऑक्टोपस उसको काट रहा था, तो बहुत दर्द हो रहा था। जिसे सहन करना मुश्किल था। चेहरे से लगातार खून बह रहा था।

पूरा चेहरा सूज गया था
इतना कुछ होने के बाद भी महिला अस्पताल नहीं गई। उसका पूरा चेहरा सूज गया था। कोई भी चीज खाने में दिक्कत हो रही थी। उसे लगा कि उसके चेहरे के बाएं हिस्से में किसी ने लकवा मार दिया है। हालांकि डॉक्टरों ने उसे दवा दी है। जिससे उसे थोड़ी राहत मिली। अब महिला लोगों को सलाह दे रही है, जिस चीज के बारे में आप नहीं जानते उसे नहीं छुएं।  

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

नदी में खड़े दूल्हा-दुल्हन, इसी बीच वेडिंग प्लानर ने कर दिया भयानक ब्लंडर-VIDEO VIRAL
यूरोप में भी दी जाती हैं गंदी गलियां, इंडियन व्लॉगर ने शेयर किया वीडियो