इस गांव में नहीं पैदा होते लड़के, कोई नहीं जानता इसकी वजह

दुनिया में शायद ही कोई जगह ऐसी हो जहां लड़के पैदा न होते हों। यह अलग बात है कि कहीं लड़कियां ज्यादा जन्म लेती हैं तो कहीं लड़के, लेकिन प्रकृति ने एक ऐसी व्यवस्था बना रखी है कि लिंगानुपात सामान्य रहे। लेकिन एक ऐसा गांव है जहां पिछले करीब 10 वर्षों से किसी को लड़का पैदा नहीं हुआ है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 17, 2019 5:19 AM IST

हटके डेस्क। दुनिया में शायद ही कोई जगह ऐसी हो जहां लड़के पैदा न होते हों। यह अलग बात है कि कहीं लड़कियां ज्यादा जन्म लेती हैं तो कहीं लड़के, लेकिन प्रकृति ने एक ऐसी व्यवस्था बना रखी है कि लिंगानुपात सामान्य रहे। लेकिन एक ऐसा गांव है जहां पिछले करीब 10 वर्षों से किसी को लड़का पैदा नहीं हुआ है। जो भी महिला प्रेग्नेंट होती है, उसे लड़की ही होती है। अब इस गांव में लड़कियों की ही भरमार है। बता दें कि ओद्रजेनस्की नाम का यह गांव पोलैंड में हैं और चेक रिपब्लिक की सामा पर बसा है। इस गांव की आबादी करीब 300 के आसपास है। 

किसी को नहीं पता क्या है वजह
ऐसी बात नहीं कि पहले इस गांव में लड़के पैदा नहीं होते थे, लेकिन पिछले 10 साल से यहां किसी के घर में कोई लड़का पैदा नहीं हुआ है। इसकी वजह भी किसी को पता नहीं है। गांव के कुछ लोगों का कहना है कि शायद किसी बुरी आत्मा के प्रकोप से ऐसा हो रहा है या हो सकता है किसी ने कोई इतना बड़ा पाप कर डाला हो, जिसकी सजा ऊपरवाला लोगों को दे रहा हो। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि प्रेग्नेंट महिलाओं की जब भी वे जांच करते हैं, उन्हें गर्भ में लड़की का भ्रूण ही पलता दिखाई पड़ता है। वे भी इसकी वजह नहीं समझ पा रहे हैं। 

Latest Videos

गांव में रह जाएंगी सिर्फ लड़कियां
गांव वालों का कहना है कि अगर यही हाल रहा तो कुछ समय के बाद यहां सिर्फ लड़कियां ही रह जाएंगी। इससे बड़ी समस्या पैदा होगी। लिंगानुपात में अंतर से सामाजिक ताने-बाने पर बुरा असर पड़ेगा। इसे देखते हुए यहां के मेयर ने भी घोषणा की है कि जिसके घर में लड़का पैदा होगा, उसे इनाम दिया जाएगा। लोगों का कहना है कि उन्हें इनाम का लालच नहीं है। लड़कों के पैदा नहीं होने से वे खुद परेशान हैं। सिर्फ लड़कियां होने से कोई यहां जल्दी शादी करने को भी तैयार नहीं होता, क्योंकि उन्हें यह शक होता है कि यहां की लड़कियों को भी कहीं लड़के पैदा नहीं हों।

वारसा यूनिवर्सिटी करेगी रिसर्च
सिर्फ लड़कियां पैदा होने के कारण इस गांव के चर्चा में आने के बाद वारसा यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है कि इसकी वजह जानने के लिए वे रिसर्च करेंगे। इससे पता चल सकेगा कि आखिर सिर्फ लड़कियां ही यहां क्यों पैदा होती हैं। ऐसा दुनिया में कहीं नहीं देखा गया। यहां के मेयर रेजमंड फ्रिशको ने यहां के बर्थ रिकॉर्ड्स की जांच करने के बाद कहा है कि पहले भी यहां लड़के कम पैदा होते रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी भी सिर्फ दो बेटियां ही हैं। 
 

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील
कहीं आपके घी में तो नहीं है जानवरों की चर्बी, ऐसे करें चेक । Adulteration in Ghee