नदी के अंदर छिपी थी खौफनाक असलियत, नहाने गया बच्चा तो मौत ने यूं निगल लिया अंदर

चीन में एक सात साल के बच्चे को नदी में नहाना महंगा पड़ा। ये बचा नदी में नहा रहा था तभी नदी के अंदर बने एक गुफा का खुला छेद बच्चे के लिए काल बन गया। ये बच्चा इस गुफा के मुंह के रूप में खुले छोटे से छेद में समा गया। इसके बाद शुरू हुई बच्चे को बचाने की जंग। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 28, 2020 9:28 AM IST / Updated: Jul 29 2020, 09:37 AM IST

हटके डेस्क: कहते हैं कि जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय। ये कहावत कई मामलों में सच साबित होती है। हाल ही में चीन से एक ऐसा मामला सामने आया। यहां रहने वाला एक बच्चा नदी में नहाने गया। लेकिन उसे क्या पता था कि नदी के अंदर मौत की गुफा  छिपी है। बच्चा उस गुफा के मुंह पर बने छोटे से छेद में चला गया। इसके बाद ागक्ली 10 मिनट उसे मौत के मुंह से निकालने की जंग चलती रही। 

शख्स ने पकड़ रखा हाथ 
बच्चे को तैरते समय इस गुफा ने अपनी तरफ खींच लिया था। लेकिन  7 साल के बच्चे का हाथ रेस्क्यू टीम के मेंबर ने जोर से पकड़ कर रखा। बच्चा अंदर रो रहा था। लेकिन रेस्क्यू टीम ने उसे हिम्मत बंधाई। इस दौरान बच्चे के दादा-दादी वहीं मौजूद थे। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि उसे बचाया जा सकेगा। लेकिन लोकल फायरफाइटर्स ने उसे बाहर निकाल लिया।  

नहाते वक्त हुआ हादसा 
बताया जा रहा है कि ये घटना 22 जुलाई की है। चीन के जहेजिआंग में ये बच्चा अपने दादा के साथ नदी में नहाने गया था। लेकिन अचानक पानी से गायब हो गया। गांव वाले बच्चे की तलाश में जुट गए। अचानक उन्हें नदी के किनारे से किसी  के चीखने की आवाज आई। जब वो वहां पहुंचे तो  बच्चे को छोटे से छेद के नीचे देखा। 

किसी को नहीं थी गुफा की जानकारी 
इसके तुरंत बाद लोकल फायरफाइटर्स आए। रेस्क्यू टीम के  सदस्य ने बच्चे का हाथ जोर से पकड़ कर रखा। इसके बाद ड्रिल मशीन से आसपास का हिस्सा काटा गया। जिसके  बाद बच्चे को बाहर निकाला गया। सोशल मीडिया पर इस रेस्क्यू ऑपरेशन की काफी तारीफ हो रही है। 

Share this article
click me!