प्रेमी के साथ 'डर्टी गेम' खेलती थी लड़की, एक तस्वीर से खुल गई पोल

Published : Aug 24, 2019, 12:33 PM ISTUpdated : Aug 24, 2019, 12:35 PM IST
प्रेमी के साथ 'डर्टी गेम' खेलती थी लड़की, एक तस्वीर से खुल गई पोल

सार

पेरेंट्स हमेशा अपने बच्चों को लेकर प्रोटेक्टिव रहते हैं। चाहे वो कितने ही बड़े क्यों ना हो जाएं? साथ ही उनकी नजर बच्चों की छोटी-छोटी एक्टिविटीज पर भी रहती है। लेकिन कई बार इस कारण बच्चों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। 

कैलिफोर्निया: पेरेंट्स की नजरें काफी तेज होती हैं। इसलिए उनसे कुछ छिपाना काफी मुश्किल होता है। यहां रहने वाली एक लड़की ने नए घर में शिफ्ट होने के बाद अपनी मां को कमरे की तस्वीर भेजी लेकिन उसकी मां की नजर से एक बड़ा खुलासा हो गया।  

एला मार्टिन ने अपनी मां को बेडरूम की फोटो भेजी थी। लेकिन उसकी मां को बेड के बीच में लगे हैंडकफ्स (हथकड़ी) नजर आए। उसने एला को टेक्स्ट कर पूछा कि ये हथकड़ी उसके बेडरूम में क्या कर रहे हैं, जिसके बाद एला के होश उड़ गए।

प्रेमी को बुलाती थी घर 
दरअसल, एला की मां को पता नहीं था कि उनकी बेटी रिलेशनशिप में है। घर से दूर रहने वाली एला के फ्लैट में उसका प्रेमी भी रहता था। दोनों अपनी लव लाइफ को एक्साइटिंग बनाने के लिए कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते थे। उन्हीं में ये हैंडकफ्स भी शामिल है। 

मां को बनाया बहाना 
एला ने मां का मैसेज मिलते ही दुबारा तस्वीर देखी। इसके बाद उसके होश उड़ गए। हालांकि, उसने तुरंत बहाना बनाते हुए कहा कि वो उसकी दोस्त का है, जो वहां किसी प्रोग्राम की शूट कर रही थी।  

ट्विटर पर वायरल हुआ पोस्ट 
एला ने अपनी मां के साथ बातचीत का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर किया, जहां से ये वायरल हो गया। लोग इस पोस्ट पर कई तरह के कमेंट्स करते नजर आए। एक शख्स ने लिखा कि उसकी मां की आंखें काफी तेज है।   

PREV

Recommended Stories

वायरल होने के लिए मां ने बेटे संग किया हैरान करने वाला स्टंट, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
5-स्टार होटल में रहती है ये बिल्ली, नाम है 'लिलिबेट'-निराले हैं ठाठ