क्या आप रोजाना बदलते हैं अंडरवियर?

Published : Aug 19, 2019, 12:08 PM ISTUpdated : Aug 19, 2019, 03:07 PM IST
क्या आप रोजाना बदलते हैं अंडरवियर?

सार

हाल ही में अमेरिका में हुए एक सर्वे से पता चला है कि वहां लोग रोज अंडरवियर नहीं बदलते और कई तो हफ्ते तक एक ही अंडरवियर पहने रहते हैं। यह हेल्थ के लिहाज से बहुत ही बुरा है।

नूयूयॉर्क। हाल ही में एक नए सर्वे में पता चला है कि करीब 45 फीसदी लोग रोजना अपने अंडरवियर साफ नहीं करते हैं। वहीं, कुछ लोग तो पूरे हफ्ते तक एक ही अंडरवियर पहने रह जाते हैं। हेल्थ के नजरिये से यह कितना नुकसानदेह हो सकता है, यह बताने की जरूरत नहीं है। यह सर्वे अमेरिकी अंडरवियर निर्माता टॉमी जॉन ने किया है। उनका कहना है कि अमेरिकी लोग अंडरवियर की साफ-सफाई के मामले में बहुत ही लापरवाह हैं।  

रोज नहीं बदलते अंडरवियर
सर्वे से पता चला कि अमेरिका के करीब आधे लोग रोज अंडरवियर नहीं बदलते। वहीं, कुछ लोगों ने खुलासा किया कि वे हफ्ते भर तक एक ही पैंट पहने रह जाते हैं। एक हफ्ते तक अंडरवियर चेंज नहीं करने वाले लोगों की संख्या कम है, पर यह भी करीब 13 फीसदी है। 

पुरुष इस मामले में हैं आगे
अंडरवियर रोजाना चेंज नहीं करने वालों में पुरुषों की संख्या ज्यादा है। यह सर्वे करीब 1000 लोगों पर किया गया। इसमें पता चला कि ऐसे पुरुषों की संख्या महिलाओं के मुकाबले ज्यादा है जो रोज अंडरवियर नहीं बदलते या एक ही पैंट हफ्तों तक पहने रह जाते हैं। 

अंडरवियर है लोगों का बहुत फेवरिट 
सर्वे में करीब 38 पर्सेंट लोगों ने स्वीकर किया कि वे जो अंडरवियर खरीद लेते हैं, वे उन्हें अंडरवियर इतने पसंद आ जाते हैं कि जल्दी वे दूसरा अंडरवियर नहीं खरीदते। कई लोगों ने तो यह भी कहा कि उन्हें यह भी याद नहीं कि आखिरी बार उन्होंने कब अंडरवियर खरीदा। 

अंडरवियर रोज नहीं बदलना हो सकता है रिस्की
डॉक्टरों का कहना है कि अंडरवियर ऐसा गारमेंट है, जिसे रोज बदला जाना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है और इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। अंडरवियर में बैक्टीरिया बहुत जल्दी पनपते हैं और ये कई बीमारियों की वजह बन सकते हैं। इसलिए अंडरवियर रोज ही बदला जाना चाहिए और उनकी ठीक से सफाई करनी चाहिए। वहीं, कुछ अंडरवियर निर्माता कंपनियों के टेक्निकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोई अंडरवियर कितना भी अच्छा क्यों न हो, एक साल में खराब हो ही जाता है। इसलिए साल भर यूज करने के बाद नया अंडरवियर ले लेना चाहिए। 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

दूसरी मंजिल पर सो रही लड़की का चुराया हार, CCTV में कैद हुआ चोर का जुगाड़
बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video