
हटके डेस्क। कोरोना वायरस के फैलने के कारण दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी अपने घरों में बंद रहने को मजबूर है। ज्यादातर देशों में सरकार ने बिजनेस हाउसेस और फैक्ट्रियों को बंद करवा दिया है। इससे कई चीजों के प्रोडक्शन पर काफी असर पड़ा है। कंडोम भी उनमें एक है। मलेशिया में सबसे ज्यादा रबर और कंडोम का प्रोडक्शन होता है, लेकिन वहां इसकी फैक्ट्रियां अभी बंद हैं। इससे दुनिया भर के बाजारों में कंडोम की कमी हो गई है। कंडोम बहुत जरूरी चीजों की कैटेगरी में शामिल नहीं है। लेकिन इसकी कमी से काफी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मलेशिया में लागू है MCO
मलेशिया में 2,626 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। वहां इससे 37 लोगों की मौत भी हो चुकी है। कुछ समय पहले मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में मुस्लिम धर्मावलंबियों का एक बहुत बड़ा आयोजन हुआ था, जिसमें करीब 15 हजार लोग शामिल हुए थे। इसके बाद वहां कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा। कोरोना के मामले बढ़ने पर मलेशिया की सरकार ने देश में मूवमेंट कंट्रोल ऑर्डर (MCO) जारी कर दिया। इस ऑर्डर के बाद लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल सकते।
कंडोम की फैक्ट्रियां हो गईं बंद
मूवमेंट कंट्रोल ऑर्डर लागू किए जाने के बाद मलेशिया में कंडोम का उत्पादन करने वाली फैक्ट्रियां बंद हो गईं। मलेशिया में कॉन्ट्रासेप्टिव्स और कंडोम बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी Karex है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा कंडोम का उत्पादन करती है। दुनिया में बिकने वाले 5 कंडोम में एक इस कंपनी का ही बना होता है। दुनिया भर में कंडोम का सबसे बड़ा सप्लायर मलेशिया ही है। लेकिन अब प्रोडक्शन पर पांबदी होने के कारण कंपनी ने 15 मार्च से लेकर 15 अप्रैल के बीच सामान्य से 20 करोड़ कम कंडोम का उत्पादन हुआ है।
क्या होगा आगे
Karex कंपनी के चीफ गोह मिया कियाट ने कहा है कि पूरी दुनिया में ट्रासंपोर्टेशन की दिक्कतों और कम उत्पादन की वजह से कंडोम की सप्लाई में कमी आई है। हर जगह कंडोम की कमी हो गई है। गोह ने कंडोम को एक जरूरी मेडिकल डिवाइस बताते हुए इसकी कमी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां हम कोरोना वायरस की समस्या से जूझ रहे हैं, दूसरे मुद्दों को लेकर भी हमें जागरूक रहना होगा। उनका कहना था कि विकासशील देशों में कंडोम की सप्लाई नहीं हो पा रही है।
कंपनी को उत्पादन की मिली छूट
Karex दुनिया की कई कंपनियों और सरकारों को कंडोम की सप्लाई करती है। फिलहाल, सरकार के आदेश के बाद मलेशिया स्थित इसकी दो फैक्ट्रियों में उत्पादन बंद है। लेकिन कंपनी को इसके 50 फीसदी कर्मचारियों को उत्पादन में लगाने की छूट मिली है। इससे अब कंडोम का उत्पादन बढ़ेगा।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News