
कोरोना ने सारी दुनिया में कहर बरपाया है। लोगों की जिंदगियां बेपटरी हो गई हैं। लेकिन एक बात यह भी सच है कि लोग संकट में भी अपनी खुशी के रास्ते तलाश लेते हैं। अब इस तस्वीर को ही देखिए! यह तस्वीर किसी अफ्रीकी देश की है। यहां फिल्म के क्रेजी लोगों को जब कुछ नहीं सूझा, तो उन्होंने गाय के पेट को ही स्क्रीन बना लिया। यह तस्वीर आईपीएस दीपांशु काबरा ने शेयर की है।
गजब इंतजाम
वैसे ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पर्दा लगाकर फिल्म देखते रहे हैं। लेकिन यह तस्वीर दिखाती है कि इन फिल्म क्रेजी लोगों के पास सफेद पर्दा नहीं होगा। या सफेद गाय को देखकर पर्दे की जरूरत महसूस नहीं की। उन्होंने गाय के पेट को ही स्क्रीन बना लिया और फिल्म देखी। जुगाड़ की इस स्क्रीन वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। इसे IPS दीपांशु काबरा ने शेयर किया है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि तस्वीर कहां की है, नहीं मालूम। वे लिखते हैं- 'फ़िल्म की दीवानगी और देसी जुगाड़ की पराकाष्ठा है! भगवान 2020 जल्द खत्म कर दो अब...!' इस तस्वीर पर जबर्दस्त प्रतिक्रियाएं आई हैं। आप भी देखिए।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News