
कैलिफोर्निया: घने जंगलों में आग लगती रहती है। कई बार ये प्राकृतिक होती है। इसमें आग लगकर अपने आप शांत भी हो जाती है। लेकिन कई बार ये इंसानों द्वारा भी शुरू की जाती है। जिसमें ज्यादातर मामले खेती के लिए जमीन खाली करने के लिए लगाई आग से जुड़े होते हैं। कुछ समय पहले अमेजन के जंगलों में लगी आग इसी का नतीजा थी। अब अमेरिका के कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में जंगलों में लगी आग ने भीषण रूप ले लिया है।
हवा भड़का रही है आग
यहां लगी आग दिन-ब-दिन भड़कती जा रही है। इसे हवाओं का अहम रोल रहा है। हवा के कारण आग भड़कती जा रही है। लोग अपने घर छोड़कर चले गए हैं। लेकिन इन जंगलों में रहने वाले जानवर आग की भेंट चढ़ गए। कई जानवरों की इस आग में जलकर मौत हो गई है।
हर कोशिश हो रही नाकाम
जंगल में लगी आग बुझने का नाम नहीं ले रही। हेलीकॉप्टर से लेकर हवाई जहाज भी आग बुझाने की कोशिश में लगे हैं लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। धीरे-धीरे अब आग मेन सिटी की तरफ बढ़ रही है, जिसके कारण सभी चिंतित है। आग ने अबतक जंगल के नजदीक बने घरों को चपेट में लेकर राख कर दिया है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News